फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Vikas Manch got a female patient fitted with a pacemaker

आगरा विकास मंच ने महिला मरीज को पेसमेकर लगवाया

Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Agra Vikas Manch got a female patient fitted with a pacemaker
आगरा। आगरा विकास मंच ने अलीगढ़ निवासी रूपा (45 वर्ष) को नया जीवन दिया है। रूपा को हृदयाघात होने पर संस्था ने उनकी एंजियोग्राफी कराई। पुष्पांजलि हॉस्पिटल में महिला के रिश्तेदार व डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. गौरव के सहयोग से उनको पेसमेकर लगवाया गया। रविवार को महिला को अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि मंच के अमित सैनी के माध्यम से महिला संपर्क में आई। वह मधुमेह से भी ग्रसित थी। हालत इतनी खराब थी कि उसे सात दिन तक पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आईसीयू में रखना पड़ा। उनके परिजन आगरा में रहते हैं। पति की मौत एक साल पहले ट्रेन से दुर्घटना में हो गई थी। बेटा निजी स्कूल में चपरासी है। उसे छह हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। इलाज के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने और संयोजक सुनील कुमार जैन ने इलाज की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed