Agra: आगरा विकास मंच ने नौ साल की पलक को नया जीवन दिया, मेदांता में कराया हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट
नौ साल की पलक हृदय रोग से ग्रस्त है। आगरा विकास मंच ने उसके हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट मेदांता अस्पताल में कराया। इसका सारा खर्च संस्था उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा विकास मंच ने नौ वर्ष की पलक को नया जीवन दिया है। उसके हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट कराया है। उसका ऑपरेशन मेदांता अस्पताल में कराया गया, जो सफल रहा। पलक के इलाज में आने वाला सारा खर्च संस्था ने उठाया। पलक के परिवार ने संस्था का आभार जताया।
ग्वालियर रोड बुंदू कटरानिवासी उमेश कुमार प्लंबर का काम करता है। उसकी नौ वर्ष की बेटी पलक को हृदय की बीमारी है। उमेश कुमार ने किसी तरह आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क किया और अपनी स्थिति बताई।
डॉक्टर अमित मिस्त्री ने किया ऑपरेशन
संस्था ने पलक की जांच कराई गई तो पता चला के हृदय का वाल्व बदला जाएगा। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में पालक के हृदय का ऑपरेशन डॉक्टर अमित मिस्त्री ने किया। पलक का ऑपरेशन सफल रहा। वह जल्दी ही अपने घर आगरा लौट आएगी।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ बीके अग्रवाल, डॉक्टर रमेश धमीजा, डॉ विनय अग्रवाल सुशील जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन योगेश मुथा जयराम दास आदि ने पलक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।