फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Vikas Manch gave new life to nine year old Palak by heart valve replacement

Agra: आगरा विकास मंच ने नौ साल की पलक को नया जीवन दिया, मेदांता में कराया हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट

Tue, 06 Dec 2022 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Dec 2022 05:06 PM IST
सार

नौ साल की पलक हृदय रोग से ग्रस्त है। आगरा विकास मंच ने उसके हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट मेदांता अस्पताल में कराया। इसका सारा खर्च संस्था उठाया।  

विज्ञापन
Agra Vikas Manch gave new life to nine year old Palak by heart valve replacement
मेदांता अस्पताल में भर्ती पलक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास मंच ने नौ वर्ष की पलक को नया जीवन दिया है। उसके हार्ट का वाल्व रिप्लेसमेंट कराया है। उसका ऑपरेशन मेदांता अस्पताल में कराया गया, जो सफल रहा। पलक के इलाज में आने वाला सारा खर्च संस्था ने उठाया। पलक के परिवार ने संस्था का आभार जताया।  

विज्ञापन


ग्वालियर रोड बुंदू कटरानिवासी उमेश कुमार प्लंबर का काम करता है। उसकी नौ वर्ष की बेटी पलक को हृदय की बीमारी है। उमेश कुमार ने किसी तरह आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन से संपर्क किया और अपनी स्थिति बताई। 

विज्ञापन

डॉक्टर अमित मिस्त्री ने किया ऑपरेशन 

संस्था ने पलक की जांच कराई गई तो पता चला के हृदय का वाल्व बदला जाएगा। गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में पालक के हृदय का ऑपरेशन डॉक्टर अमित मिस्त्री ने किया। पलक का ऑपरेशन सफल रहा। वह जल्दी ही अपने घर आगरा लौट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ बीके अग्रवाल, डॉक्टर रमेश धमीजा, डॉ विनय अग्रवाल  सुशील जैन,  संदेश जैन, ध्रुव जैन योगेश मुथा जयराम दास आदि ने पलक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed