फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra video viral on youtube of three students

3 छात्रों ने स्कूल के बाहर कैंटीन में किया कुछ ऐसा कि वीडियो यूट्यूब पर हो गई वायरल

Sun, 11 Mar 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 11 Mar 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
agra video viral on youtube of three students
youtube
आगरा में कान्वेंट स्कूल के कक्षा पांच के तीन छात्रों को नादानी का खामियाजा भुगतना पड़ा। उनकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक रुपये दिए बिना ले आए थे। 
विज्ञापन


दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वीडियो को दुकानदार ने यूट्यब पर डाल दिया। अब छात्र तनाव में आ गए हैं। वह परीक्षा भी ठीक से नहीं दे पा रहे। इस मामले में कालेज प्रबंधन की ओर से दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। कान्वेंट स्कूल के तीन छात्र कुछ दिन पहले कालेज के गेट के पास ही बनी एक दुकान पर गए थे। उन्होंने फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक निकाल ली। इसके बाद वापस आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

agra video viral on youtube of three students
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोल्ड ड्रिंक के रुपये भी नहीं दिए। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। दुकान मालिक ने फुटेज चेक किए। इसमें छात्र नजर आ गए। इस पर दुकानदार ने कालेज में बताया। इस पर छात्रों के अभिभावकों को जानकारी दी।

बाद में अभिभावकों ने बच्चों की गलती पर दुकानदार से माफी मांगी। मामला तब शांत हो गया। पिछले दिनों स्कूल में छात्रों को साथी छात्रों ने चिढ़ाना शुरू कर दिया। उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए परेशान करने लगे। 

छात्रों को पता चला कि उनका वीडियो यू-ट्यूब पर डाला गया है। इसको कई लोग देख चुके हैं। इससे तीनों छात्र तनाव में आ गए। अभिभावकों ने जब उनसे पूछा तो मामले की जानकारी दी। 

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की परीक्षा भी बच्चे ठीक से नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें बदनाम कर दिया गया है। यह सब दुकानदार ने किया है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन की ओर से थाना न्यू आगरा में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोप की जांच की जा रही है। वीडियो भी देखा जाएगा। 

अभिभावक हुए चिंतित

कान्वेंट स्कूल के छात्रों की नादानी पर हुई घटना के बाद वीडियो वायरल होने से अन्य छात्रों के परिवारीजन भी चिंतित हैं। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से अपने बच्चों के बारे में बात की है।

यू-ट्यूब पर वीडियो आने के बाद तीनों छात्र डरे हुए हैं। वह स्कूल भी आने से मना कर रहे हैं। किसी तरह अभिभावक उन्हें परीक्षा देने के लिए भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed