फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra uproar Market opened after two days in Runkta but Sunday market was not held

आगरा बवाल: रुनकता में आगजनी के दो दिन बाद खुला बाजार, पुलिस-पीएसी रही तैनात

Sun, 17 Apr 2022 09:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 09:51 PM IST
सार

रुनकता में तीन घरों में तोड़फोड़ और आग लगाने के बाद से ही सन्नाटा पसरा है।  हालांकि पुलिस-पीएसी यहां तैनात है, फिर भी खरीदारी के लिए लोग बाजार नहीं आए। गलियों में भी आवाजाही कम हो रही है। 

विज्ञापन
Agra uproar Market opened after two days in Runkta but Sunday market was not held
रुनकता में गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुनकता में जिम संचालक  साजिद के घर सहित तीन घरों में शुक्रवार को आग लगाने के बाद से बंद बाजार तीसरे दिन रविवार को खुल गया। इस दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही, हालांकि गलियों में सन्नाटा ही पसरा रहा। बाजार में लोग खरीदारी करने कम ही आए।

विज्ञापन


रुनकता से 22 वर्षीय युवती को ले जाने के केस में आरोपी जिम संचालक साजिद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को हाट बाजार बंद कर पंचायत हुई थी। इसके बाद उपद्रवियों ने साजिद, उसके भाई मुजाहिद और चाचा रहीश के घरों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस-पीएसी तैनात की गई। शनिवार को भी बाजार बंद रहा। रविवार को सुबह से बाजार खुलने लगा। दोपहर तक सभी दुकानें खुल गईं। हालांकि खरीददारी करने वाले लोग कम थे। व्यापारी आपस में घटना को लेकर बात करते रहे। उधर, गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

नहीं लगा रविवार बाजार 

लोगों ने बताया कि रविवार को छोटे दुकानदार बाजार में कपड़े बेचने आते हैं। फुटपाथ पर घरेलू जरूरतों के सामानों की दुकानें लगाने वाले भी रहते हैं। इसमें खरीदारी करने अरतौनी, मांगरोल गुर्जर, खड़वाई सहित छह गांवों के लोग आते हैं। मगर, आगजनी की घटना के कारण विक्रेता नहीं आए। इस कारण लोग भी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने जताया आक्रोश

जिला पंचायत सदस्य शिवपाल सिंह सिकरवार उर्फ बंटी सिकरवार की गिरफ्तारी से जिला पंचायत सदस्यों में आक्रोश है। रविवार को पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक की। इसमें जिला पंचायत सदस्य को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने गलत तरीके से जेल भेजा है। पुलिस की सारी करतूत सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर रिहाई की मांग की जाएगी। बैठक में जितेंद्र, अनिल गुर्जर, राजकुमारी, सागर, हेमंत सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed