Coronavirus: आगरा में 15 और संक्रमित मिले, 612 पहुंची संख्या, अब तक 197 हुए ठीक
- ताजनगरी में अब तक 612 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं
- इनमें 197 लोग हुए स्वस्थ, 15 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मई से चार मई (सोमवार) दोपहर तक ही 133 संक्रमित मिल चुके हैं। इससे पूर्व रविवार को 54 कोरोना संक्रमित मिले थे। एक ही दिन में इतने मरीज पहले कभी नहीं मिले। और न ही संक्रमण की इतनी तेज रफ्तार पहले कभी नहीं रही। नए मरीजों की संख्या के साथ हॉटस्पॉट क्षेत्र भी बढ़ा दिए गए हैं। इनकी संख्या 38 से बढ़कर 43 हो गई है।
ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
आगरा में कोई रियायत नहीं
उधर, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगरा में कोई रियायत नहीं दी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि आगरा रेड जोन में है। संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इसलिए किसी को भी कोई नई रियायत या छूट नहीं होगी। लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जाएगा।
सोमवार से पैकेटबंद दूध के बाद अब सब्जी भी पैकेट में ही मिलने लगी है। इसके लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। शहर में कोरोना संक्रमण और 20 से अधिक सब्जी विक्रताओं के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में यह व्यवस्था शुरू हो गई है। इसके बाद अन्य में लागू किया जाएगा।