{"_id":"88939d5c-5afb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"agra-university-will-give-its-students-specific-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विवि के विद्यार्थियों का होगा खास नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विवि के विद्यार्थियों का होगा खास नंबर
आगरा/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अव्यवस्थाओं के लिए बदनाम डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने यह दाग धोने का रास्ता तलाश लिया है। अब न तो मार्कशीट पर विद्यार्थियों का नाम गलत होगा न विषय। उन्हें कोई भी सूचना या दस्तावेज पाने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। यह सब होगा यूनिवर्सिटी स्टूडेंट नंबर (यूएसएन) के जरिए।
विज्ञापन
यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर की तर्ज जारी इस नंबर के आधार पर हर विद्यार्थी की ईमेल आईडी बनाई जाएगी। इसी के जरिए विश्वविद्यालय से हर सूचना विद्यार्थी को मिलेगी। यह सुविधा नए सत्र में महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को दी जाएगी। यानी यह विद्यार्थियों के लिए लाख दुखों की एक दवा साबित होने जा रही है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था में सत्र 2013-14 में प्रवेश के दौरान कॉलेज की लॉग इन आईडी पर विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें विद्यार्थी खुद जन्मतिथि से लेकर पता और अन्य विवरण भरेंगे। विश्वविद्यालय आईटी सेल प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि दर्ज की गई जानकारी के आधार पर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट नंबर (यूएसएन) दिया जाएगा। यूएसएन के आधार पर हर विद्यार्थी की ईमेल आईडी बनेगी।
विज्ञापन
परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक की जानकारी विद्यार्थी को उसके मेल पर भेजी जाएगी। यहां तक कि मार्कशीट भी। इसके लिए विश्वविद्यालय के लिए काम कर रही एजेंसी माइंडलॉजिक ने सॉफ्टवेयर तैयार किया है। पहले चरण में कॉलेजों का डाटाबेस तैयार कर उन्हें लॉग इन आईडी दी जा रही हैं।
हर कॉलेज का होगा होमपेज
विश्वविद्यालय से करीब 475 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों से इनमें संचालित कोर्स, सीटों व फैकल्टी का विवरण आदि की जानकारी 11-12 जनवरी तक मांगी गई हैं। इस डाटा बेस से कॉलेजों का होमपेज तैयार किया जाएगा। होम पेज में ही विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरने का विकल्प भी होगा।
मार्कशीट में नहीं होगी गड़बड़ी
विश्वविद्यालय में कॉलेज और विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन रिकॉर्ड भेजा जाएगा। ऐसे में मार्कशीट में नाम और विषयों में गड़बड़ी होने की संभावना नहीं रहेगी। यही नहीं विवरण दर्ज करने में हुई गड़बड़ी कॉलेज की अनुमति पर विद्यार्थी सुधार भी सकेंगे।
यूएसएन से हर विद्यार्थी देगा परीक्षा
2012-13 की परीक्षा भी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट नंबर (यूएसएन) से आयोजित की जा रही है हालांकि यह ऑनलाइन नहीं होगी। डिग्री कॉलेजों का डाटाबेस होने के बाद परीक्षा फॉर्म भरने पर हर विद्यार्थी का यूएसएन जारी किया जाएगा। अगले साल से यह व्यस्था पूरी तरह ऑनलाइन कर दी जाएगी।
संबद्ध कॉलेज करीब 500 (सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भी शामिल)
विद्यार्थियों की संख्या करीब 4.50 लाख (आवासीय संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल)