फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University undergraduate and postgraduate examination schedule released

Agra University: स्नातक और परास्नातक का परीक्षा कार्यक्रम जारी...21 नवंबर से होंगी शुरू, दो घंटे का मिलेगा समय

Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Nov 2025 10:57 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Agra University undergraduate and postgraduate examination schedule released
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी–2020) के तहत स्नातक एवं परास्नातक का सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षाएं 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सह पाठ्यक्रम विषयों की परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी। वहीं, स्नातक स्तर पर सभी मेजर व माइनर विषयों की परीक्षाएं वर्णनात्मक (लिखित) स्वरूप में आयोजित की जाएंगी। उनकी समयावधि भी दो घंटे निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक दोनों स्तरों के प्रश्नपत्रों का प्रारूप विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ जारी किया है। यह वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, अंक सुधार (इम्प्रूवमेंट) के इच्छुक विद्यार्थी केवल एक प्रश्नपत्र में सम्मिलित हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र जारी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उन्हीं के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

ये पाठ्यक्रम हैं शामिल
स्नातक स्तर: बीए, बीएससी, बीकॉम (मेजर/माइनर) प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर

बीकॉम (वोकेशनल): प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर
परास्नातक स्तर: एमए, एमएससी, एमकॉम (मेजर/माइनर) सप्तम एवं नवम सेमेस्टर

मांगी गईं थी आपत्तियां
विश्वविद्यालय की ओर से 19 अक्तूबर को संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि यदि किसी विषय की परीक्षा तिथि में टकराव, प्रश्नपत्र की अनुपस्थिति या किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। इससे डेट शीट जारी कर दी गई है।

ऐसी होगी परीक्षा
स्नातक व परास्नातक दोनों परीक्षाएं वर्णनात्मक पैटर्न में होंगी
भाग अ- 10 बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक)
भाग ब- 5 लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 5 अंक)
भाग स- 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्येक 15 अंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed