Agra University: प्रवेश से पहले विद्यार्थियों को मिल सकेगी कॉलेज की पूरी जानकारी, नए सत्र से हो रहा ये बड़ा बदलाव
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से सभी संबद्ध कॉलेजों का 15 दिन में डाटाबेस तैयार कर लिया जाएगा। जिसके बाद इसे वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस व्यवस्था से छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से पहले देख सकेंगे कि कॉलेज में स्वीकृत प्राचार्य व शिक्षक हैं या नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सभी संबद्ध कॉलेजों का डाटाबेस तैयार करा रहा है। करीब 15 दिन में डाटाबेस तैयार करके विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसमें कॉलेजों में स्वीकृत प्राचार्य व शिक्षकों, उपलब्ध संसाधनों की आदि जानकारी होगी। प्रवेश से पहले विद्यार्थी भी कॉलेजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कॉलेजों का डाटाबेस तैयार कराया जा रहा है। कुलसचिव के पास सभी संबद्ध कॉलेजों का डाटा है, जो भी कमियां हैं, उनको दूर किए जाने के संबंध में कॉलेजों से जानकारी मांगी जाएगी। बाद में टीमें बनाकर जानकारियों का सत्यापन भी करा लिया जाएगा। प्रभारी कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, कॉलेजों का डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। प्रवेश से पहले वह संबंधित कॉलेज के बारे में जान सकेंगे।
परीक्षा केंद्र बनाते समय इस्तेमाल होगा डाटाबेस
प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के केंद्र बनाते समय भी डाटाबेस का इस्तेमाल किया जाएगा। जो कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाने के मानकों पर खरे नहीं होंगे, उन्हें केंद्र नहीं बनाया जाएगा। डाटाबेस सार्वजनिक होने पर परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर कॉलेज भी आपत्ति नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र निर्धारण से पूर्व कॉलेजों का सत्यापन करा लिया जाएगा, जिससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि उनकी ओर से दी गई जानकारियां सही हैं या नहीं।