फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University second semester examinations of first year graduation will not be held from 17 August

Agra University:  17 अगस्त से नहीं होंगी स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं, दी गई अगली तारीख

Sun, 14 Aug 2022 04:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि प्राचार्य परिषद और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने लिखित प्रार्थनापत्र भेजकर परीक्षा टालने की मांग की थी। 20 अगस्त से परीक्षाएं विधिवत संचालित होंगी। 

विज्ञापन
Agra University second semester examinations of first year graduation will not be held from 17 August
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर की 17 अगस्त की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। इस दिन की परीक्षाएं 12 सितंबर को कराई जाएंगी। परीक्षा फॉर्म न भरे जाने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 17 अगस्त को पहली पाली में संगीत (गायन) विषय के हिस्ट्री ऑफ इंडियन म्यूजिक और दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान विषय के थर्मल फिजिक्स एंड सेमी कंडक्टर डिवाइसेज प्रश्नपत्र की परीक्षाएं होनी थीं। डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि प्राचार्य परिषद और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने लिखित प्रार्थनापत्र भेजकर परीक्षा टालने की मांग की थी। 20 अगस्त से परीक्षाएं विधिवत संचालित होंगी। 
विज्ञापन

परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 की गई 

स्नातक प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर में करीब 99 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। शनिवार तक करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं के ही फार्म भरे जा सके। इससे परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 14 से बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। परीक्षा फीस निर्धारण में देरी को इसकी वजह माना जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक बैंक की छुट्टियां पड़ने से फीस जमा करने में समस्या आ रही है। बैंक से चालान नहीं जनरेट हो पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed