{"_id":"6399f3f34bb2ab7ba9162a13","slug":"agra-university-s-server-hangs-as-soon-as-it-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: शुरू होते ही हैंग हो गया आगरा विवि का सर्वर, फिर चला कछुआ चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: शुरू होते ही हैंग हो गया आगरा विवि का सर्वर, फिर चला कछुआ चाल
Wed, 14 Dec 2022 09:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:34 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का सर्वर आठ दिन बाद शुरू तो हुआ, लेकिन पहले ही घंटे में हैंग हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का आठ दिन बाद सर्वर शुरू हो सका। पर, पहले ही घंटे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैंग हो गई। इन आठ दिनों में डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन आदि के करीब 15 हजार प्रार्थनापत्र आ जाने से लंबित मामले बढ़ गए हैं।
आगरा विश्वविद्यालय में 13 दिसंबर से सर्वर बंद पड़ा है। इससे विश्वविद्यालय में डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन की छपाई बंद रही। ऑनलाइन आवेदन, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी नहीं हो सका। रोजाना करीब 2 हजार से अधिक छात्र प्रार्थनापत्र देकर लौट रहे थे। बुधवार देर शाम सर्वर शुरू हुआ। पर, पहले ही घंटे में वेबसाइट हैंग हो गई। हालांकि वेबसाइट धीरे-धीरे सामान्य हुई। इन आठ दिनों में 15 हजार से अधिक प्रार्थनापत्र और शिकायतें आई हैं। ये डिग्री, अंकतालिका, माइग्रेशन आदि की त्रुटियों से संबंधित हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एजेंसी ने बैकअप डाटा लेने के लिए सर्वर बंद किया था। अब यह कार्य पूरा हो गया है और सर्वर कार्य कर रहा है। प्रार्थनापत्र और लंबित कार्य तेजी से निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: कीटनाशक के गोदामों पर कृषि विभाग का छापा, एक गोदाम सीज