फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University's convocation ceremony list of medals released still a chance to object

UP: आगरा विश्वविद्यालय का 22 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह, पदकों की सूची हुई जारी; आपत्ति का अभी है मौका

Sat, 12 Oct 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 10:14 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का 90वां 22 अक्तूबर को होना है। उससे पहले पदकों की सूची जारी कर दी गई है। आपत्तियों के लिए 13 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। 

 

विज्ञापन
Agra University's convocation ceremony list of medals released still a chance to object
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में 22 अक्तूबर को प्रस्तावित 90वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां चल रही हैं। समारोह में 118 मेधावियों को 109 मेडल देना प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है। पदक पर 13 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में पूर्व के वर्षों तक 152 मेडल दिए जाते थे। इस दीक्षांत समारोह में 109 पदक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नवंबर 2022 में मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एमफिल) पाठ्यक्रम बंद कर दिया था। साथ ही आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालयों की संबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ से की जा चुकी है। ऐसे में इन दो पाठ्यक्रमों में दिए जाने वाले मेडल बंद हो ही चुके हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद कोर्स परिवर्तन होने से कई विषयों के मेडल भी प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। कुछ मेडल के लिए पात्र नहीं मिल सके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रहीं एमबीबीएस बैच 2019 की डाॅ. अर्पिता चौरसिया को सबसे अधिक सात स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा। वहीं, आठ मेधावी ऐसे हैं जिन्हें दो से अधिक मेडल दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में 13 अक्तूबर शाम 5 बजे तक मेडल से संबंधित आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed