फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Result of nine courses of masters released

Agra University: परास्नातक के नौ पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

Mon, 22 Aug 2022 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 09:58 AM IST
सार

आगरा विवि ने एमएससी प्रथम व अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
Agra University Result of nine courses of masters released
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के परास्नातक के नौ और पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सभी एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम हैं। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए जा रहे हैं, उनकी डिजिटल मार्कशीट भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जा रही है। छात्र-छात्राएं जन्मतिथि और नाम डालकर डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इनका परिणाम हुआ जारी 

एमएससी फिजिक्स प्रथम व अंतिम वर्ष, एमएससी केमेस्ट्री प्रथम व अंतिम वर्ष, एमएससी बॉटनी प्रथम वर्ष, एमएससी स्टैटिस्टिक्स प्रथम व अंतिम वर्ष और एमएससी जियोलॉजी प्रथम व अंतिम वर्ष का परिणाम जारी किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में कुल 4,679 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बचे हुए बाकी परिणाम को भी जल्द से जल्द जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 डी फार्म व एम फार्मा में ले सकते हैं प्रवेश

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में छात्र-छात्राएं बी फार्मा के साथ डी फार्म, फार्म डी व एम फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो चुकी है।  विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि फार्मेसी विभाग विश्वविद्यालय के छलेसर परिसर में संचालित है। विभाग को वर्ष 2002 से संचालित किया जा रहा है। विभाग का बी फार्मा पाठ्यक्रम लोकप्रिय है। कोर्स करने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पाठ्यक्रमों की मांग को देखते हुए विभाग में एम फार्मा, डी फार्म व फार्म डी पाठ्यक्रमों को शुरू किया गया है। फार्मेसी विभाग में नई प्रयोगशालाओं स्थापित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed