Agra University: आगरा विवि में खूब हुए वेब पंजीकरण, प्रवेश एक चौथाई भी नहीं
शहर के प्रमुख कॉलेजों में अभी प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं। कुछ कॉलेजों ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है और काउंसिलिंग करा रहे हैं। वहीं, कुछ कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व आवासीय परिसर के संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हुए वेब पंजीकरण के अनुपात में अभी तक एक चौथाई प्रवेश भी नहीं हो सके हैं। वेब पंजीकरण की आखिरी तारीख निर्धारित नहीं है। वहीं, स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी न होने से परास्नातक पाठ्यक्रमों में तो वेब पंजीकरण भी अभी कम है।
विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप के मुताबिक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 92,015 अभ्यर्थियों ने वेब पंजीकरण कराया है। 88,333 ने कोर्स चुना है। कॉलेजों व संस्थानों में रिपोर्टिंग 10,206 अभ्यर्थियों की हुई है। अभी तक प्रवेश महज 2,973 छात्र-छात्राओं के हुए हैं। शहर के प्रमुख कॉलेजों में अभी प्रवेश नहीं लिए जा रहे हैं। कुछ कॉलेजों ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है और काउंसिलिंग करा रहे हैं। वहीं, कुछ कॉलेजों ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 16,933 ने वेब पंजीकरण कराया है, प्रवेश केवल 1003 छात्र-छात्राओं के हुए हैं।
आवासीय संस्थानों में प्रवेश कम, बढ़ाने पर जोर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में प्रवेश की स्थिति की बुधवार को समीक्षा की गई। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में बृहस्पति भवन में निदेशकों व विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। किसी भी पाठ्यक्रम की सीटें पहली काउंसिलिंग के बाद भरी नहीं हैं। प्रवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के बाद 328 छात्र-छात्राओं ने ही अभी तक फीस जमा कराई है।