फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University increased the fee for web registration for admission

Agra University: विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ाई, 15 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 02 Jun 2022 08:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 08:03 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन का शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया। नए शुल्क के साथ वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Agra University increased the fee for web registration for admission
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 200 रुपये और परास्नातक के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है। बृहस्पतिवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई। वह ऑनलाइन जुड़े। बैठक में वेब रजिस्ट्रेशन की फीस स्नातक और परास्नातक स्तर पर 100-100 रुपये बढ़ाए जाने पर सहमति बनी। पहले वेब रजिस्ट्रेशन के लिए स्नातक पर 100 और परास्नातक स्तर पर 200 रुपये फीस थी। 
विज्ञापन


प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार या मंगलवार तक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर पर शुरू किए जा रहे पाठ्यक्रमों के लिए भी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय में अनिवार्य रूप से वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाएगी परीक्षा

विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों व आवासीय इकाई में संचालित बीएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, आवासीय इकाई के संस्थानों और विभागों में संचालित जिन पाठ्यक्रमों में सीट की अपेक्षा दोगुने या उससे अधिक आवेदन प्राप्त होंगे उनमें प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। दोगुने से कम आवेदन प्राप्त होने पर मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। 

25 अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया 

प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed