फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University How classes will start without syllabus DBRAU News

आगरा विश्वविद्यालय: बिना पाठ्यक्रम कैसे शुरू होंगी कक्षाएं, 22 अगस्त से होना था संचालन

Thu, 22 Sep 2022 09:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 09:46 PM IST
सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परास्नातक स्तर पर भी सेमेस्टर व्यवस्था के तहत 15 जून से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद कक्षाएं 22 अगस्त से लगनी थीं। हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक पाठ्यक्रम ही तय नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Agra University How classes will start without syllabus DBRAU News
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 22 अगस्त से लगनी थीं। विश्वविद्यालय प्रशासन परास्नातक प्रथम सेेमेस्टर में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों को ही अभी तक तय नहीं कर पाया है। प्रवेश प्रक्रिया अभी भी चल रही है, जो कि 15 जून को शुरू हुई थी।  

विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों में परास्नातक स्तर पर भी सेमेस्टर व्यवस्था लागू कर दी गई है। पाठ्यक्रम का ढांचा तो तैयार कर लिया गया है, पाठ्यक्रम (विषयवस्तु) तय नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ढिलाई की वजह से शैक्षणिक कैलेंडर का पालन संभव नहीं है। कैलेंडर के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की मिड टर्म परीक्षाएं 10 से 31 अक्तूबर के बीच कराई जानी हैं। 10 अक्तूबर तक परास्नातक की कक्षाएं भी लग पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन


परास्नातक स्तर पर पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रमों को पहले विश्वविद्यालय के विद्या परिषद और कार्य परिषद में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ही कॉलेजों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज से पाठ्यक्रमों को तैयार कराया जा रहा है। पाठ्यक्रम पढ़ाई के लिए उपलब्ध होने में अभी कुछ समय लगेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द पाठ्यक्रम कॉलेजों व संस्थानों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक में भी सत्र के अंत में मिल पाया था पाठ्यक्रम

स्नातक प्रथम सत्र में भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ढिलाई का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ा था। सत्र के अंत में व्यावसायिक पाठ्यक्रम तय हो पाया था। पाठ्यक्रम परीक्षा से कुछ दिन पहले कॉलेजों को उपलब्ध कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed