फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Exam 2022 Students were standing at the gate of college to exam entire staff fled

Agra University Exam 2022: परीक्षा देने के लिए कॉलेज के गेट पर खड़े थे छात्र,  फरार हो गया पूरा स्टाफ

Thu, 19 May 2022 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 May 2022 02:49 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान अछनेरा के परीक्षा केन्द्र पर बड़ी ही अजीबो गरीब स्थिति में विद्यार्थी फंस गए। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए कॉलेज के गेट पर  खड़े थे, लेकिन कॉलेज का पूरा स्टाफ गायब था। 
   
 

विज्ञापन
Agra University Exam 2022 Students were standing at the gate of college to exam entire staff fled
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा कराने के लिए बुधवार को श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय, अछनेरा में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। शैक्षणिक स्टाफ की बात दूर चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक नहीं थे। केंद्र पर प्रश्नपत्र पहुंचाने गए नोडल केंद्र बीवीआरआई बिचपुरी पर तैनात किए गए पर्यवेक्षक व एक और स्टाफ ने पहली पाली की परीक्षा कराई। 

विज्ञापन

स्टाफ नहीं था मौजूद 

विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बुधवार को पहली पाली की परीक्षा (सुबह 08:30 से 10:30 बजे) का प्रश्नपत्र देने के लिए नोडल केंद्र बीवीआरआई, बिचपुरी पर लगाए गए पर्यवेक्षक और एक शिक्षक पहुंचे। देखा कि परीक्षा केंद्र श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। परीक्षा शुरू होने में करीब आधे घंटे बाकी थे। पर्यवेक्षक ने नोडल केंद्र के प्रभारी को सूचना दी और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी अवगत कराया। परीक्षा कराने के लिए किसी और को भेजने में समय लगता, इसलिए प्रश्नपत्र पहुंचाने गए पर्यवेक्षक को ही परीक्षा कराने के लिए कहा गया। महज दो परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। पर्यवेक्षक ने खुद परीक्षा कराई। हालांकि परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट विलंब हो गया, परीक्षार्थियों को उतना अतिरिक्त समय दे दिया गया।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय से भेजे गए शिक्षक 

परीक्षा केंद्र पर दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. यूसी शर्मा, डॉ. मनोज राठौर और सहायक कुलसचिव पवन कुमार को भेजा गया। टीम नोडल केंद्र बीवीआरआई बिचपुरी से अपने साथ प्रश्नपत्र और कॉपियां ले गए। दूसरी पाली में 08 और तीसरी पाली में 02 परीक्षार्थियों ने केंद्र पर परीक्षा दी। टीम अपने साथ कॉपियां सील करके ले आई और नोडल केंद्र पर जमा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कमरा खुला था, उसी में कराई परीक्षा

रीक्षा कराने के लिए पहुंचे प्रो. यूसी शर्मा ने बताया कि श्री हरचरण लाल महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम और बाकी कमरे बंद थे। महज एक कमरा खुला था, उसी में परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सुविधाएं नहीं हैं। पानी भी खारा है। 

परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया 

श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय, अछनेरा परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया गया है। 19 मई से ही इस केंद्र पर आवंटित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं परिवर्तित केंद्र महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ एजूकेशन, किरावली में कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय, अछनेरा में उस कॉलेज के खुद के परीक्षार्थियों के अलावा श्रीमती पातुरा देवी डिग्री कॉलेज किरावली का सेंटर था। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रश्नपत्र आउट करने में शामिल होने पर परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की गई है।   


 

मंगलवार की परीक्षा में भी केंद्र पर कोई एप्रूव्ड स्टाफ नहीं था

श्री हरचरण लाल वर्मा महाविद्यालय में मंगलवार को भी विश्वविद्यालय की टीम ने बैठकर परीक्षा कराई थी। केंद्र पर मौजूद स्टाफ अर्ह नहीं था। कोई भी स्टाफ एप्रूव्ड नहीं था। पुलिस की दबिश की वजह से कई स्टाफ फरार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed