Agra University Exam 2022: एक साथ होगी सेमेस्टर परीक्षा, आवासीय संस्थानों में शुरू हुई तैयारी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय संस्थानों की परीक्षा प्रणाली में बदलाव करने जा रहा है। इस साल से आवासीय संस्थानों में सभी पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा एक साथ होगी। मुख्य परीक्षा की तरह परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर स्थित संस्थानों और विभागों की सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। परीक्षा के कार्यक्रम में एकरूपता लाने के लिए विभागों और संस्थानों से तीन दिन के अंदर परीक्षा कार्यक्रम मांगा गया है। अभी तक सभी संस्थान व विभाग अपना अलग-अलग कार्यक्रम जारी करते थे।
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने निदेशकों और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी किया है। जून के पहले हफ्ते से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कराने की योजना है। एक समान कार्यक्रम जारी करने से पहले विभागों व संस्थानों से यह जानकारी मांगी है कि उनका पाठ्यक्रम कितना पूरा हुआ है। परीक्षा की तैयारी क्या है और परीक्षा की प्रस्तावित समय सारिणी भी मांगी गई है।
वेबसाइट पर जारी किया जाएगा कार्यक्रम
सभी से जानकारी प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। पहले संस्थानों व विभागों की ओर से अलग-अलग परीक्षाएं कराने से परीक्षा की अवधि लंबी खिंच जाती थी। मूल्यांकन की प्रक्रिया में भी देरी होती थी। सत्र में समानता नहीं हो पाती थी।
फीस भरे जाने की प्रक्रिया शुरू
सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए फीस जमा करने की प्रक्रिया सोमवार से खोल दी गई है। परीक्षा समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर फीस जमा कर सकते हैं। इस बार परीक्षा फॉर्म भरने से पहले फीस जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। फीस जमा होने और संबंधित विभाग से सत्यापित करने के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोली जाएगी। परीक्षा फॉर्म दो दिन बाद भरे जाने शुरू होंगे।