फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Delay in examination and result BAMS students demonstrated

Agra University: परीक्षा और परिणाम में देरी, बीएएमएस छात्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Apr 2023 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 01:12 PM IST
सार

बीएएमएस के विभिन्न सत्रों का परीक्षा और परिणाम में देरी होने के चलते छात्रों का धैर्य जवाब दे  गया। आक्रोशित छात्रों ने  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पहुंच कर प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Agra University Delay in examination and result BAMS students demonstrated
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएएमएस के विभिन्न सत्रों के छात्रों ने करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। परीक्षा और परिणाम में देरी पर नाराजगी जताई। कहा कि उनका भविष्य चौपट हो रहा है। कुलसचिव की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।

विज्ञापन


बीएएमएस बैच 2016-17, 2017-18, 2019-20 और 2020-21 की मुख्य परीक्षाएं अगस्त-2022 में कराई गई थीं। इनका अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। वहीं, बीएएमएस बैच 2018 की तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा दो वर्ष में भी नहीं कराई जा सकी है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय का यही रवैया रहा तो बीएएमएस की जो डिग्री साढ़े पांच वर्ष में मिल जानी चाहिए वह 10 वर्ष में भी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि पहले भी प्रदर्शन किए जा चुके हैं, आश्वासन दे दिया जाता है। पर, परीक्षा कराई जा रही न परिणाम दिया जा रहा है। बीएएमएस के छात्र करीब 11 बजे से विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में जुटने लगे। दोपहर करीब 12 बजे कुलपति सचिवालय की तरफ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा गार्डों ने गेट बंद कर दिया। गेट के पास ही बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्हें सूचना मिली कि कुलपति नहीं है तो कुलसचिव कार्यालय के बाहर पहुंच गए और शाम 5 बजे तक नारेबाजी करते रहे। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि 15 मई तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे और 10 जून से बैच 2018 की तृतीय वर्ष की परीक्षा शुरू करा दी जाएगी, इसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरना-प्रदर्शन में अलीगढ़, शिकोहाबाद, मथुरा व आगरा के मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के सहारे मोदी के मिशन पर योगी, कर दी लोकसभा सीटों की जमीन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed