फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University changed the rules for admission in residential institutions

Agra News: आगरा विश्वविद्यालय ने आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए बदला नियम, समझें नई प्रक्रिया

Sun, 04 Sep 2022 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 08:12 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने आवासीय संस्थान में रिक्त सीटें भरने के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब झट साक्षात्कार और पट प्रवेश मिलेगा। एडमिशन के लिए 5 सितंबर से विशेष अभियान चलेगा। 
 

विज्ञापन
Agra University changed the rules for admission in residential institutions
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने आवासीय संस्थान में रिक्त सीटें भरने के लिए पहले आओ, पहले प्रवेश पाओ तर्ज पर विशेष अभियान सोमवार से शुरू होगा। इसमें छात्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच कर साक्षात्कार लेंगे और मौके पर ही प्रवेश दिया जाएगा। शनिवार को कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर ये निर्णय लिया है।

विज्ञापन

900 सीटें हैं रिक्त 

प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया के आवासीय संस्थानों में स्नातक में 1900 सीटें हैं, जिसमें से करीब एक हजार सीटें भरी जा चुकी हैं। प्रवेश की तिथि बढ़ाने पर भी अभी 900 सीटें रिक्त हैं। ऐेसे में अब सोमवार (पांच सितंबर) से बृहस्पतिवार तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें किसी भी विषय में प्रवेश के इच्छुक छात्र को संकाय अध्यक्ष साक्षात्कार करेंगे। उसका वेब पंजीकरण नहीं हुआ है तो मौके पर ही कराया जाएगा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के शैक्षणिक प्रमाणपत्र की जांच करते हुए प्रवेश दिया जाएगा। मौके पर ही उसे शुल्क जमा करने की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


10 सितंबर से कक्षाएं होंगी शुरू 

प्रवेश प्रक्रिया नौ सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करते हुए 10 सितंबर से कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। बैठक में नैक के लिए आवश्यक मानकों की भी कुलपति प्रो. विनय पाठक ने समीक्षा की है। प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मनोज उपाध्याय, प्रो. विनीता सिंह, डॉ. मनुप्रताप सिंह, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष का 50 मिनट तक सर्वर रहा ठप

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष का सर्वर 50 मिनट तक ठप रहा। इससे परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी नहीं हो पाई। इसकी रिपोर्ट नियंत्रण कक्ष प्रभारी ने विश्वविद्यालय को भेजी है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को करीब 150 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 40 हजार छात्र शामिल हुए। दूसरी पाली वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें सुबह करीब 11 बजे नियंत्रण कक्ष का सर्वर ठप हो गया। सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। इससे किसी भी केंद्र की निगरानी नहीं हो पाई। इसकी जानकारी तकनीकी विभाग को दी। करीब 11:50 बजे सर्वर चालू हो पाया। इस दौरान सीसीटीवी बंद रहे और परीक्षा केंद्रों से जुड़ाव नहीं हो पाया। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed