फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Challenge to fill seats in language faculty

Agra University: भाषा संकाय में भी सीटों को भरने की चुनौती, सीटें 60, काउंसिलिंग में पहुंचे महज 18 अभ्यर्थी

Sun, 07 Aug 2022 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 12:57 PM IST
सार

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि आठ अगस्त से वेब पंजीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू होनी हैं, उम्मीद है कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए और अधिक छात्र-छात्राएं सामने आएंगे। 

विज्ञापन
Agra University Challenge to fill seats in language faculty
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में स्नातक भाषा संकाय की सीटों को भरने की चुनौती है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एक बैच चलाया जाना है और 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। शनिवार को काउंसिलिंग में महज 18 अभ्यर्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

114 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए

विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक भाषा संकाय के लिए कुल 114 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। काउंसिलिंग के लिए 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। 18 ने काउंसिलिंग कराई, अभी फीस किसी अभ्यर्थी ने जमा नहीं की है। आवेदकों से संपर्क करने पर पता चल रहा है कि वह आवासीय इकाई के बजाय कॉलेजों से बीए करने के इच्छुक हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवासीय इकाई व संबद्ध कॉलेजों को चुनने का विकल्प एक साथ खोला गया है। 

विज्ञापन

आठ अगस्त से वेब पंजीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू

स्नातक भाषा संकाय के पाठ्यक्रमों में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, भाषा विज्ञान, रशियन, जर्मन व फ्रेंच विषयों को चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी व भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में संचालित किया जाना है। संस्थान के निदेशक व विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि आठ अगस्त से वेब पंजीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू होनी हैं, उम्मीद है कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए और अधिक छात्र-छात्राएं सामने आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय की फैकल्टी नहीं

केएमआई में अंग्रेजी विषय पहली बार पढ़ाया जाएगा। इस विषय की फैकल्टी नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों को रखे जाने के लिए विज्ञापन दिया गया है, प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed