फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University BA BSc and BCom 1st semester result 2022 released  

Agra University Result: बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परिणाम हुआ जारी, इस तरह देखें

Fri, 24 Jun 2022 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 06:53 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। ओएमआर आधारित परीक्षा में 1,74,901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। विद्यार्थियों को अंकतालिका पर कोर्स क्रेडिट व ग्रेड दिया गया है। 

विज्ञापन
Agra University BA BSc and BCom 1st semester result 2022 released  
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत कराई गई बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सेमेस्टर परीक्षा 29 अप्रैल 2022 को संपन्न हुई थी, 54 दिन बाद परिणाम जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन

  
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा व अलीगढ़ मंडल के कॉलेजों के 1,74,901 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बीए में 89,314, बीएससी में 72,158 और बीकॉम में 13,429 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जाने के उद्देश्य से परीक्षा ओएमआर शीट आधारित कराई गई थी। प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक समय से न मिलने, परीक्षा परिणाम के फार्मेट में बदलाव और परीक्षा के दौरान पकड़ी गई नकल की रिपोर्ट समय से न मिलने की वजह से परिणाम जारी करने में देरी हुई। 
विज्ञापन


 विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के मुताबिक परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर अंक देख सकते हैं, उसे डाउनलोड कर सकते हैं। अंकतालिका में एनईपी के तहत कोर्स क्रेडिट और ग्रेड दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम को समझ सकें, इसलिए ग्रेड, ग्रेड प्वाइंट और सीजीपीए के बारे में समझाया भी गया है, इसे अंकतालिका के साथ ही दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेड का निर्धारण इस तरह से किया गया 

 
ग्रेड      विवरण   अंकों की सीमा  ग्रेड प्वाइंट
ओ     आउटस्टैंडिंग 91-100 10
ए प्लस एक्सीलेंट   81-90  9
ए   वेरी गुड  71-80 8
बी प्लस गुड        61-70  7
बी  एबव एवरेज  51-60 6
सी   एवरेज       41-50  5
पी  पास    33-40  4
एफ  फेल        0-32 0
एबी    अबसेंट  अबसेंट  0
क्यू  क्वालिफाइड   --     --
एनक्यू  नॉन क्वालिफाइड     --   --

 

श्रेणी का विभाजन इस तरह से :  6.50 से 10 सीजीपीए (प्रथम श्रेणी), 5.00 से 6.50 सीजीपीए (द्वितीय श्रेणी), 4.00 से 5.00 सीजीपीए (तृतीय श्रेणी)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed