फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University Approves Budget Doubles Financial Aid for Staff

UP: आगरा विश्वविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट हुआ पास, कर्मचारियों-शिक्षकों को बड़ी राहत

Tue, 24 Mar 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 09:40 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 2026-27 का बजट पास कर कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए कई राहत भरे फैसले लिए हैं। आकस्मिक मृत्यु पर आर्थिक सहायता दोगुनी कर दी गई है और होली पर प्रोत्साहन भत्ता देने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Agra University Approves Budget Doubles Financial Aid for Staff
वित्त समिति की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित बृहस्पति भवन में सोमवार को वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. आशु रानी ने की।
विज्ञापन


बैठक में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में कई अहम निर्णय लिए गए। वित्त समिति ने अनुबंध एवं मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों की पूर्व मांग और गठित समिति की संस्तुति को ध्यान में रखते हुए होली पर 2000 रुपये प्रोत्साहन भत्ता देने की सहमति दी। समिति ने प्रस्तावों, सुझावों और आवश्यक कार्यों को भी अनुमोदन प्रदान किया।
विज्ञापन


बैठक में वित्त अधिकारी महिमा चंद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, कुलसचिव अजय मिश्रा, डिप्टी रजिस्ट्रार कैलाश बिंद तथा असिस्टेंट रजिस्ट्रार रमाकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आगरा एवं कार्य परिषद द्वारा नामित सदस्य प्रो. सुधांशु पांड्या ऑनलाइन जुड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन निर्णयों को कर्मचारियों और शिक्षकों के हित में सकारात्मक और सराहनीय कदम बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए दोगुनी आर्थिक सहायता
वित्त समिति ने कर्मचारी संघ की मांग पर कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि को 25,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया है, जिससे मृतक के परिवार को अधिक आर्थिक सहयोग मिल सके।


शिक्षक कल्याण कोष से बढ़ी सहायता राशि
शिक्षक संघ के प्रस्ताव पर समिति ने शिक्षक कल्याण कोष से आकस्मिक निधन की स्थिति में शिक्षकों के परिजनों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि को 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये करने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed