फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra University administration big decision if the camera is turned off during the examination then fine

Agra: आगरा विवि प्रशासन ने लिया बड़ा निर्णय, परीक्षा के दौरान कैमरा बंद हुआ तो भरना पड़ेगा जुर्माना

Mon, 15 Aug 2022 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 01:15 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Agra University administration big decision if the camera is turned off during the examination then fine
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछली मुख्य परीक्षा और स्नातक प्रथम वर्ष की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के अनुभव को देखते हुए स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कड़े निर्णय लिए हैं। परीक्षा के दौरान इस बार सीसीटीवी कैमरे बंद हुए तो संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ प्रतिदिन 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर यह कदम उठाया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी होगी। परीक्षा के दौरान कैमरे बंद मिलने पर अर्थदंड लगाया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के संचालन के संबंध में पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यदि तीन दिन किसी परीक्षा केंद्र का कैमरा बंद पाया जाता है तो केंद्र को निरस्त कर उसे डिबार किया जाएगा।   

विज्ञापन

लिंक न देने वालों को केंद्र नहीं बनाया

गत मुख्य परीक्षा व सेमेस्टर परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे का लिंक न देने वाले कॉलेजों को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र नहीं बनाया है। आगरा में ऐसे 69 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों ने केंद्र बनाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि अलीगढ़ मंडल के 71 परीक्षा केंद्रों ने गत परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे का लिंक नहीं भेजा था। इनकी सूची राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को भेज दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

16 तक कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़वाना है 

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे का लिंक 16 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे तक प्रत्येक दशा में जुड़वाना है। पहले 12 अगस्त आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी, इसे बढ़ा दिया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रो. मनु प्रताप सिंह से सीसीटीवी लिंक कराने के लिए संपर्क करना है। निर्धारित तारीख तक केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़वाया नहीं गया तो संबंधित कॉलेज को परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed