फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra two accused of cheating surrender in court

25 करोड़ की धोखाधड़ी के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, यूपी के इन जिलों में इनका जाल

Wed, 27 Jun 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 27 Jun 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
agra two accused of cheating surrender in court
सरेंडर करने वाले आराेपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में वेतन भोगी समिति बनाकर एलआईसी कर्मचारियों का 25 करोड़ रुपया लेकर फरार हो जाने वाले चार आरोपियों में से दो ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


दोनों की पत्नियां भी इस मामले में आरोपी हैं, वे सरेंडर करने के लिए नहीं आई। वहीं दोनों के जेल पहुंच जाने के बाद भी पुलिस कहती रही कि सरेंडर की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


सरेंडर करने वाले आरोपियों में वेतन भोगी समिति का अध्यक्ष विष्णु अवतार और सचिव ब्रजपाल है। ब्रजपाल फ्रेंड्स विहार दयालबाग का रहने वाला है और विष्णु अवतार सेक्टर 11 आवास विकास का, इन दोनों की पत्नी भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त सात और कर्मचारियों के नाम आए। पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश तक नहीं दी। फरार आरोपियों के वारंट लेने के लिए अर्जी तक नहीं दी गई।

agra two accused of cheating surrender in court
demo pic
इन लोगों पर आरोप है कि पैसा जमा कराकर उस पर 11 फीसदी सालाना ब्याज का लालच देते थे। इनके जाल में 100 से अधिक लोग फंसे। उनके 50 हजार से 90 लाख तक जमा किए। 

इस तरह लगभग 25 करोड़ रुपया हो जाने पर घरों पर ताले लगाकर भाग गए। पुलिस पहले इनके खिलाफ केस ही दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी। 

बाद में अधिकारियों के निर्देश पर जैसे तैसे रिपोर्ट दर्ज की लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। अब इनके रिमांड के लिए कोई अर्जी देने की तैयारी भी नहीं की गई है। 

इन्होंने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। इनकी ओर से जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। दोनों को नौ जुलाई तक जेल भेज दिया गया।

हम कंगाल हो चुके, पैसा कहां से देंगे

आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर का पता चलते ही पीड़ित भी कचहरी पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों से कहा कि पैसा कहां गया? क्यों वापस नहीं कर रहे? इस पर एक आरोपी ने कहा कि हम कंगाल हो चुके हैं, पैसा कहां से चुकाएं। 

जो पैसा था, वह लोन में दे दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वे गिरफ्तारी के डर से भागे थे। एफआईआर होते ही जगह बदल बदलकर छिपे थे। पीड़ितों में आगरा, इटावा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत 13 जिलों के लोग हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed