फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra triple murder case Father announced in panchayat First killed father then cut both brothers with sickle

Triple Murder: पिता ने पंचायत में किया था एलान, अब एक पाई नहीं दूंगा, इसलिए बौखला गए बेटे, तीनों को मार डाला

Thu, 27 Jul 2023 02:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jul 2023 02:31 PM IST
सार

आगरा के कागारौल के गांव गढ़ी कालिया में मंगलवार की सुबह बंटवारे की पंचायत में खूनखराबा हो गया। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाइयों और पिता में विवाद इतना बढ़ा कि तीन भाइयों ने पिता और दो भाइयों को कुल्हाड़ी और तलवार से काट डाला।

विज्ञापन
Agra triple murder case Father announced in panchayat First killed father then cut both brothers with sickle
Agra triple murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कागारौल के गढ़ी कालिया में मंगलवार को तिहरे हत्याकांड के आरोपी तीनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पंचायत में पिता ने तीनों बेटों को एक पाई भी अतिरिक्त देने से मना कर दिया। इससे तीनों बौखला गए। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि पहले उन्होंने पिता का गला दबाया। इसके बाद दोनों भाइयों की बारी-बारी से हत्या कर दी। पुलिस ने तीन भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी कालिया मंगलवार को किसान राजेंद्र सिंह को पांचों बेटों के साथ परिवार की पंचायत बुलाई थी। जमीन के बंटवारे से बौखलए जयप्रकाश उर्फ करुआ, भानु प्रताप, हरवीर ने पिता राजेंद्र सिंह भाइयों सोम प्रकाश और हेमप्रकाश की कुल्हाड़ी और तलवार मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों करुआ, भानु प्रताप और हरवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिता राजेंद्र सिंह का सोम प्रकाश और हेम प्रकाश की ओर अधिक झुकाव था। वह उनकी बात ज्यादा मानते थे। हमारी ओर ध्यान नहीं देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के बंटवारे में भी उन्होंने सोमप्रकाश और हरवीर की ओर झुकाव दिखाया। उन्हें अधिक जमीन दी थी। वह रहते भी उनके साथ थे। घटना से दो दिन पहले पिता, सोम प्रकाश और हेम प्रकाश गांव आ गए थे। मंगलवार की सुबह घर में सभी भाइयों की पंचायत बैठी। 
 

इसमें पिता ने साफ कहा कि वह जय प्रकाश, भानु प्रताप और हरवीर को अपनी पूंजी से एक पाई भी दूंगा। पिता के एलान से उन्हें लगा कि सब कुछ उनके हाथ से निकल जाएगा। उन्होंने पिता के साथ ही सोम प्रकाश और हेम प्रकाश की हत्या करने का फैसला कर लिया। तीनों की एक साथ हत्या करना मुश्किल था। इसलिए योजना के तहत उन्हें मारा।

 

पंचायत के बाद पिता अपने कमरे में चले गए। सोम प्रकाश और हेम प्रकाश घर से बाहर निकल गए थे। भानु प्रताप ने पुलिस को बताया कि वह जय प्रकाश और हरवीर के साथ पिता के कमरे में पहुंचा। उनका साफी से गला घोंट दिया। उन्हें मृत जान वह कमरे में डालकर आ गए। 

 

करीब पांच मिनट बाद सोम प्रकाश बाहर से लौटा तो कमरे में जाते ही उसे दबोच लिया। गले में साफी कसने के बाद दरांती से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। पांच मिनट बाद ही हेम प्रकाश भी आ गया, वह जैसे ही सोम प्रकाश के कमरे में घुसा, दबोच लिया। गले में साफी कसने के बाद दरांती से गले और शरीर पर प्रहार करके हत्या कर दी।

 

पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया तिहरे हत्याकांड में सोम प्रकाश की पत्नी बीना ने अभियोग दर्ज कराया है। इसमें जय प्रकाश, भानु प्रताप उसकी पत्नी आरती, हरवीर और उसकी पत्नी वीकेश और ममेरे भाई रिंकू निवासी गांव दुलारा फतेहपुर सीकरी को नामजद किया है।

 

सोम के पुत्र ने दी मुखाग्नि, गांव में पुलिस तैनात
राजेंद्र सिंह, सोम प्रकाश और हेम प्रकाश के शव बुधवार दोपहर ढाई बजे गांव पहुंचे। सोम की पत्नी बीना अपने मायके वालों के साथ पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लेकर आईं थीं। तीनों की चिता का मुखाग्नि सोम प्रकाश के छह वर्षीय पुत्र प्रियांशु ने दी। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश और हंगामे की आशंका पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed