{"_id":"5bdaa7d9bdec22695873c79f","slug":"agra-traffic-police-giving-information-at-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के ट्रैफिक का जानना है हाल, तो देखें आगरा ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के ट्रैफिक का जानना है हाल, तो देखें आगरा ट्रैफिक पुलिस का ट्वीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने ट्विटर पर बंद जवाहर पुल के खुलने की जानकारी दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पुलिस लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए हर प्रयास कर रही है। इसमें एक सोशल मीडिया का सहारा भी है। आगरा ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की अपडेट जानकारी ट्वीट के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। उसने कुछ देर पहले ही जवाहर पुल के संचालन की जानकारी ट्वीट पर अपलोड की। इससे आने-जाने वालों को बड़ी सुविधा होगी।
विज्ञापन
आगरा ट्रैफिक पुलिस पल-पल का ट्रैफिक अपडेट कर रही है। उस दौरान जब शहर के कई रास्तों में जाम की स्थिति बन रही है। ऐसा ही अपडेट गुरुवार को लगभग दोपहर 12 बजे जारी किया गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से सूचना दी है कि जवाहर पुल (रामबाग से दिल्ली की तरफ) एनएच-2 का बंद पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है। ये सूचना मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और पुल से आवागमन शुरू हो गया। राहगीरों को जाम से की समस्या से कुछ देर में ही निजाद मिल गया।
विज्ञापन
हाल में ही जवाहर पुल के बीच नए पुल निर्माण के दौरान तीन गर्डर टूट गए थे। इससे पुल से आवागमन बंद कर दिया गया था। यातायात रास्तों में बदलाव किया गया था। इससे पिछले कई दिनों से इस रोड से आने-जाने वालों को बड़ी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था।
ट्रैफिक पुलिस की सूचना के बाद लोगों को तत्काल जानकारी मिली और राहगीरों का रास्ता आसान हो गया।