फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Traffic Chaos: Governor’s Convoy Triggers Major Jam, Commuters Stranded for Two Hours

यूपी न्यूज: राज्यपाल का निकला काफिला, तो थम गया आगरा; हाईवे पर दो घंटे जाम में फंसे लोग

Thu, 29 Oct 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

राज्यपाल का काफिला निकालने के लिए बुधवार शाम आगरा में करीब 20 मिनट तक ट्रैफिक रोका गया, लेकिन हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहन दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्कूलों की छुट्टी और ऑफिस टाइम के दौरान सेंट पीटर्स रोड, एमजी रोड और अन्य प्रमुख रास्तों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगीं।
 

विज्ञापन
Agra Traffic Chaos: Governor’s Convoy Triggers Major Jam, Commuters Stranded for Two Hours
आगरा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यपाल का काफिला बुधवार शाम को हाईवे होता हुआ खेरिया एयरपोर्ट के लिए निकला तो हाईवे सहित कई रास्तों पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक 20 मिनट के लिए रोका गया मगर लोगों को दो घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। बोदला, रामनगर की पुलिया सहित अन्य रास्तों पर लाइन लग गई।
विज्ञापन


इससे पहले सेंट पीटर्स रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय वाहन फंस गए। वजीरपुरा पर वाहन चालकों की जल्दबाजी से पूरा रास्ता चोक हो गया।राज्यपाल खंदारी कैंपस में आयोजित बैठक में शामिल हुई थीं। ईदगाह पुल मरम्मत कार्य की वजह से बंद है। यहां से खेरिया नहीं जाया जा सकता है। शाम तकरीबन 4:30 बजे राज्यपाल का काफिला खंदारी से सिकंदरा, बोदला, रामनगर पुलिया, पृथ्वीनाथ फाटक होते हुए टाटा गेट से खेरिया पहुंचा। पुलिस ने काफिले को निकालने के लिए इन रास्तों पर 20 मिनट के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया था। इस समय पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में हाईवे सहित अन्य रास्तों पर वाहन फंस गए। सिकंदरा तक वाहनों की लाइन शाम 6 बजे तक लगी रही।
विज्ञापन



 अभिभावकों के वाहन जाम में फंसे
वजीरपुरा रोड पर कई नामी स्कूल हैं। स्कूली और दोपहिया वाहनों से आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के साथ कार से आने वाले छात्रों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय भी लगभग एक ही है। इस कारण जाम से दो-चार होना पड़ता है। बुधवार सुबह सेंट पीटर्स रोड पर स्कूल लगने पर कारों से बच्चों को लेकर आए अभिभावकों के वाहन जाम में फंस गए। एक कंपनी का ट्रक विपरीत दिशा में आने लगा। इससे हालात और खराब हो गए। लोगों ने संजय प्लेस और अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया तो पूरा रास्ता चोक हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर वाहनों को निकलवाया। करीब 40 मिनट तक लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजी रोड पर लगी कतारें
हरीपर्वत चौराहे पर पुलिस ने यूटर्न कर रखा है। बुधवार को ऑफिसों के समय करीब 10 बजे वाहनों की अधिकता के कारण जाम लगने लगा। सूरसदन से लेकर सेंट जोंस की पुलिया के आगे तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने कमान संभाली। तब जाकर करीब 25 मिनट बाद हालात सामान्य हो सके। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि राज्यपाल का काफिला निकलने पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोका गया था। बाद में यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed