{"_id":"5c63b42bbdec224a415dc85e","slug":"agra-trader-dies-from-swine-flu-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के व्यापारी की जयपुर में स्वाइन फ्लू से मौत, बीते 8 दिन से था बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के व्यापारी की जयपुर में स्वाइन फ्लू से मौत, बीते 8 दिन से था बीमार
Wed, 13 Feb 2019 11:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
Dead Body
- फोटो : फाइल फोटो
आगरा में इस साल स्वाइन फ्लू से दो लोग मौत की नींद सो चुके हैं। इस बार टेंट व्यवसायी ने इलाज के दौरान जयपुर के अस्पताल में अंतिम सांसें ली। मृतक को दो दिन तक आगरा में ही भर्ती रखा गया था, लेकिन तबीयत में कोई खास सुधार न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया, जहां रात 1 बजे उनकी मौत हो गई। परिजन व्यवसायी का शव लेकर आगरा आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि व्यवसायी बीते 8 दिन से बीमार था और 6 दिन पहले एक प्राइवेट लैब में जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू से आगरा में यह दूसरी मौत है। कुछ दिन पहले बरहन में साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो चुकी है। उसका इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
विज्ञापन