{"_id":"609827938ebc3ec0be01f299","slug":"agra-trade-center-covid-hospital-will-start-from-today-10-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: आगरा ट्रेड सेंटर में कोविड अस्पताल शुरू, बीपीएल मरीजों को नि:शुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: आगरा ट्रेड सेंटर में कोविड अस्पताल शुरू, बीपीएल मरीजों को नि:शुल्क इलाज
Mon, 10 May 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 10 May 2021 11:59 AM IST
सार
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जनहित में जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से एफमेक ट्रस्ट कोविड प्री हॉस्पिटल प्राइमरी सपोर्ट सर्विस शुरू की जा रही है। यहां कोरोना के एल-1, एल-1 प्लस मरीजों को इलाज की सुविधा रियायती दरों पर दी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा ट्रेड सेंटर में बनाया गया अस्थायी कोविड अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में एफमेक ट्रस्ट और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 350 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल का संचालन आज से शुरू हो गया है। एफमेक ट्रस्ट ने आगरा-मथुरा रोड स्थित ट्रेड सेंटर में बनाए गए अस्पताल में बुकिंग और जानकारी के लिए 9557597705 नंबर जारी किया है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि बीपीएल मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।
विज्ञापन
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जनहित में जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से एफमेक ट्रस्ट ने कोविड प्री हॉस्पिटल प्राइमरी सपोर्ट सर्विस शुरू की है। यहां कोरोना के एल-1, एल-1 प्लस मरीजों को इलाज की सुविधा रियायती दरों पर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां 12 चिकित्सक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां ऑक्सीजन के 60 सिलिंडरों को जिला प्रशासन के सहयोग से एडवांस गैस द्वारा नि:शुल्क भरवा कर दिया जाएगा। रेड क्रॉस के द्वारा कोविड मरीजों के लिए रेमेडिसिविर इंजेक्शन केवल 1800 रुपये में दिया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा मोबाइल ट्रांसफार्मर की सुविधा दी गई है तो वहीं नगर निगम द्वारा 15 सफाई कर्मचारी और गंगाजल की व्यवस्था टैंकर के जरिए कराई जाएगी।
विज्ञापन
10 हजार रुपये में 4 दिन तक मिलेगा इलाज
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 हजार रुपये का पैकेज है, जिसमें चार दिन तक आक्सीजन, सुबह-शाम का खाना, नाश्ता, फल, सूप, काढ़ा, चाय-कॉफी, बिस्किट आदि शामिल होंगे।
इस मामूली शुल्क को बेहतर संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए लिया जाएगा। नि:शुल्क सेवा का दुरुपयोग होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 350 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 100 सामान्य बेड, 200 बेड आक्सीजन सुविधा के और 50 बेड पाइप्ड ऑक्सीजन के होंगे, जिनमें 20 बेड बाईपेप सुविधा के साथ होंगे।