आगरा में पर्यटन पुलिस की कार्रवाई: बंदी में ताजमहल के दीदार का दे रहे थे झांसा, आठ लपके गिरफ्तार
थाना के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि रविवार को बंदी के दिन पर्यटकों से धोखाधड़ी की कोशिश में आठ लपकों को पकड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ताजमहल का दीदार रविवार को बंदी की वजह से कई पर्यटक नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लपके उन्हें अपने झांसे में लेकर ठग रहे हैं। थाना पर्यटन पुलिस ने आठ लपकों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी किरविवार को बंदी के दिन भी बड़ी संख्या में पर्यटक जानकारी के अभाव में ताजमहल देखने आ जाते हैं। ऐसे में वह गेट के आसपास ही घूमते हैं। इस दौरान लपके उन्हें ताज का दीदार कराने का आश्वासन देते हैं। उनसे पार्किंग शुल्क और ताज दर्शन शुल्क के रूप में रकम ले ली जाती है। खरीदारी करने भी ले जाते हैं। ऐसे में पर्यटन पुलिस कार्रवाई कर रही है।
थाना के प्रभारी निरीक्षक इकबाल हैदर ने बताया कि रविवार को बंदी के दिन पर्यटकों से धोखाधड़ी की कोशिश में आठ लपकों को पकड़ा है। यह शिल्पग्राम, कलाकृति, ताजखेमा और आसपास सक्रिय थे। आरोपियों में बसई कला निवासी सोनू खान, तेलीपाड़ा निवासी ज्ञानेंद्र राठौर, बिल्लोचपुरा निवासी दिनेश राठौर, ताजनगरी निवासी योगेश अग्रवाल, शहीद नगर तिराहा निवासी आसिफ उद्दीन, नगला डीह निवासी विवेक राजपूत, असद गली निवासी हसीनउद्दीन और ताजनगरी फेज-एक निवासी कासिम अली हैं। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई गई। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
आगरा में कोरोना: छह हजार की जांच में मिला एक पॉजिटिव, अब पांच सक्रिय मरीज