{"_id":"69f95e9eb0b412faca00f4a1","slug":"agra-to-bareilly-new-expressway-journey-completed-in-two-and-a-half-hours-vehicles-will-run-from-december-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-बरेली नया एक्सप्रेसवे: इन जिलों से गुजरेगा, महज 2.5 घंटे में तय होगा सफर; जानें कब से दौड़ सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-बरेली नया एक्सप्रेसवे: इन जिलों से गुजरेगा, महज 2.5 घंटे में तय होगा सफर; जानें कब से दौड़ सकेंगे वाहन
Tue, 05 May 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 05 May 2026 08:37 AM IST
सार
आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और अगले साल दिसंबर तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। इसके बनने से 6 घंटे का सफर घटकर महज दो से ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
यूपी को मिला एक और हाइवे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के तीन चरणों का कार्य तेजी से कर रहा है। इसमें मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई है। अगले साल दिसंबर में इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे आगरा से बरेली की दूरी दो से ढाई घंटे में पूरी हो जाएगी। अभी 6 घंटे से अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) 228 किमी लंबा है। इसकी लागत 7700 करोड़ रुपये है। चार चरणों में यह बनाया जा रहा है। पहला चरण मथुरा से देवीनगर (हाथरस) तक 66 किमी. है। ये तैयार हो गया है और इस पर यातायात भी संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में देवीनगर (हाथरस) से कासगंज तक 57 किमी. है। इसका 62 फीसदी निर्माण हो गया है। तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं (46 किमी.) है। इसका कार्य 28 फीसदी हो गया है। बदायूं से बरेली तक 16 फीसदी एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में 15 महीने में ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा और अगले साल दिसंबर में संचालन की उम्मीद है।
कई जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा
एक्सप्रेसवे बनने से 15 जिलों के लोगों के लिए यातायात की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। इसमें 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेल ओवरब्रिज और 5 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। इसके बनने से आगरा-मथुरा से बरेली का सफर करने में पहले के मुकाबले आधे से भी कम समय मिलेगा। अभी 6 घंटे से अधिक समय लगता है। इसके बनने से दो से ढाई घंटे में सफर पूरा होगा। जाम से बचाव होने के साथ ईधन और समय भी बचेगा।
एक्सप्रेसवे बनने से 15 जिलों के लोगों के लिए यातायात की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। इसमें 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेल ओवरब्रिज और 5 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं। इसके बनने से आगरा-मथुरा से बरेली का सफर करने में पहले के मुकाबले आधे से भी कम समय मिलेगा। अभी 6 घंटे से अधिक समय लगता है। इसके बनने से दो से ढाई घंटे में सफर पूरा होगा। जाम से बचाव होने के साथ ईधन और समय भी बचेगा।