फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra three farmers died in accident who went to madhya pradesh for selling rose flowers

आगरा के तीन किसानों की मौत: ग्वालियर के डबरा में हुए हादसे का शिकार, गुलाब बेचने जा रहे थे तीनों

Mon, 14 Feb 2022 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

आगरा के सैंया निवासी तीनों किसान गुलाब की खेती करते थे। वैलेंटाइन डे पर गुबाल के फूलों को बेचने के लिए मध्यप्रदेश के सिवनी जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
agra three farmers died in accident who went to madhya pradesh for selling rose flowers
किसान सोनपाल, टिंकू और चंदन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक में सवार होकर गुलाब बेचने सिवनी, मध्य प्रदेश जा रहे आगरा के सैंया निवासी तीन किसानों की लोहे की सिल्ली के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतकों में मामा-भांजे भी शामिल हैं। जबकि एक किसान घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा रविवार की रात ग्वालियर के डबरा के समीप हुआ।

विज्ञापन


मृतकों में टिंकू कुशवाह (20) निवासी कुकावर, सैंया, उनके मामा सोनपाल (32) और चंदन सिंह (30) निवासी रामपुरा, सैंया हैं। जबकि करतार (22) घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक चंदन, सोनपाल, कन्हैया, करतार सिंह और टिंकू गुलाब की खेती करते हैं। ये पांचों लोग रविवार की शाम करीब पांच बजे गुलाब बेचने के लिए सिवनी जाने को घर से निकले थे। 

विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा 

सैयां में पांचों लोग एक ट्रक में सवार हो गए। ट्रक में लोहे की सिल्ली लदी हुई थी। डबरा, मध्य प्रदेश के समीप स्पीड ब्रेकर पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इस पर लोहे की सिल्ली खिसक गई। जिसके नीचे दबने से टिंकू, चंदन सिंह और सोनपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करतार सिंह घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बैठे होने के कारण कन्हैया बच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराया। कन्हैया हादसे की तहरीर डबरा थाने में दी है। सोमवार शाम करीब चार बजे शव रामपुरा पहुंचे, तो परिजन बिलख पड़े। देर शाम शवों को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मामा के यहां खेती कराने आया था टिंकू

हादसे में जान गंवाने वाला कुकावर गांव का टिंकू कुशवाह अपने मामा सोनपाल के यहां कुछ दिन पहले ही खेती कराने रामपुरा आया था। परिजनों ने बताया कि हादसे में मृत चंदन और टिंकू अविवाहित थे। जबकि सोनपाल के दो बेटियां और एक बेटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed