फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra TCS manager suicide TCS manager had promised sister I will come on your birthday

UP: 'तुम्हारे जन्मदिन पर आऊंगा...', TCS मैनेजर ने किया था ये वादा; बहन ने भाभी को लेकर खोले बड़े राज

Mon, 03 Mar 2025 10:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Mar 2025 10:21 AM IST
सार

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की बहन ने कहा कि भाभी निकिता को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई। 

विज्ञापन
Agra TCS manager suicide TCS manager had promised sister I will come on your birthday
TCS मैनेजर ने की आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (28) की आत्महत्या से परिवार सदमे में है। बहन आकांक्षा के आंसू नहीं थम रहे हैं। 3 मार्च यानि आज उनका जन्मदिन है। भाई ने आगरा आने पर बहन से भी कहा था कि वह उनके घर दिल्ली आएगा। 
विज्ञापन


धूमधाम से जन्मदिन मनाएगा। मगर, उससे पहले ही उन्होंने अपनी जान दे दी। बहन का कहना है कि भाभी ने भाई को इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी जान देनी पड़ी। अब वो यही चाहती हैं कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले। 
विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी निवासी एयरफोर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र शर्मा के बेटे मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह फंदा लगा लिया था। 27 फरवरी को बहन अकांक्षा ने जब मानव का मोबाइल खंगाला तो उसमें एक वीडियो मिला, जो कि उनकी आत्महत्या से पहले का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए पत्नी निकिता शर्मा को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में पत्नी और ससुरालीजन के खिलाफ आत्महत्या के लिस दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
Trending Videos

दिल्ली में रहती है बहन आकांक्षा
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बहन आकांक्षा दिल्ली में रहती है। वह जॉब करती है। उन्होंने बताया कि पिता घर में अकेले रहते हैं, जबकि मां उनके पास दिल्ली में रह रही थीं। भाई मानव मुंबई में नौकरी करने चला गया था। वह जब भी मुंबई से आगरा आता था, तब ही उनसे मिलने दिल्ली आ जाता था। 

'मानव मेरे जन्मदिन पर आना चाहता था'
वह उनके बच्चों के साथ खूब मस्ती करता था। आकांक्षा का आज जन्मदिन है। उन्होंने बताया कि मानव उनके जन्मदिन पर आना चाहता था। मुंबई से 23 फरवरी को आने पर कहा था कि जन्मदिन मनाने के लिए आएगा। पार्टी करेगा। बहन भी भाई का इंतजार कर रही थीं। रविवार को जन्मदिन के बारे में याद कर बहन की आंखों से आंसू निकल आए। 

वह एक ही बात बोल रही थीं कि बहन और भाई का प्यार निकिता ने छीन लिया। उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जैसा कोई नहीं था। मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसे अपनी जान देनी पड़ गई। 
 

आरोपियों की तलाश जारी
डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी वीडियो सामने आएं है, उनको भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed