फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra tax assessing officer's son dies from dengue in delhi

नगर निगम अधिकारी के बेटे की डेंगू से मौत, दिल्ली में चल रहा था इलाज

Sun, 30 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
agra tax assessing officer's son dies from dengue in delhi
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो
आगरा नगर निगम में कर निर्धारण अधिकारी सुभाष भारती के 20 साल के बेटे अभिषेक भारती उर्फ गोलू की डेंगू से दिल्ली में मौत हो गई है। डेंगू से शहर में यह दूसरी मौत है। जवान बेटे की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


केके नगर निवासी सुभाष भारती के बेटे को पांच-छह दिन से बुखार आ रहा था। मृतक के मौसा राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को हालत बिगड़ने पर सिकंदरा हाईवे स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


यहां हालत में सुधार नहीं हुआ, प्लेटलेट्स लगातार कम होने लगी। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने शुक्रवार को दिल्ली रेफर कर दिया। मेदांता हॉस्पिटल में युवक को भर्ती कराया, यहां भी जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। शनिवार सुबह मरीज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू से पिछले दिनों ही न्यू आगरा निवासी सतीश शर्मा (38) की मौत हो गई थी। दो साल पहले नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी जगत नारायण की भी डेंगू से मौत हो गई थी। इधर, सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि मृतक के घर टीम भेजी जाएगी, रिपोर्ट का भी आकलन किया जाएगा। 
 
23 मरीजों में डेंगू, एसएन में चार हैं भर्ती 


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 23 मरीजों में डेंगू और 22 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार डेंगू से अभी तक शहर में कोई मौत नहीं हुई है। 
 

ये हैं डेंगू के लक्षण: 

- तेज बुखार के साथ आंखों का लाल, दर्द होना 
- सिर, पेट और जोड़ों में भी दर्द रहना। 
- उल्टी आना,  शरीर पर चकत्ते उभरना। 

ये बरतें सावधानी: 

- मच्छरदानी उपयोग में लाएं, फुल बाजू के कपड़े पहनें।
- जलभराव न होने दें, ठहरे पानी में मिट्टी के तेल की बूंदे डालें।
- कूलर के पानी को निकाल दें या फिर रोज पानी को बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed