फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Taekwondo player Pankhuri won 24 medals in national and state level competition

Agra News: शेफ पिता का तड़का भर देता है ताइक्वांडो खिलाड़ी बेटी में जोश, अब तक जीते हैं 24 पदक

Wed, 20 Jul 2022 12:58 PM IST
मुकेश कुमार सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 12:58 PM IST
सार

नेपाल में होने वाली जी-2 इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा की 15 साल पंखुरी भी भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। उनके पिता को उम्मीद है कि बेटी पदक जरूर जीतेगी। 

विज्ञापन
Agra Taekwondo player Pankhuri won 24 medals in national and state level competition
ताइक्वांडो खिलाड़ी पंखुरी के पिता नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी इस बार भी तुम मेडल जीतकर लाती है, तो दाल-तड़का अपने हाथ से बनाकर खिलाऊंगा। आगरा के होटल में काम करने वाले शेफ नरेंद्र के ये बोल उनकी ताइक्वांडो खिलाड़ी बेटी पंखुरी मेहरा में जोश भर देते हैं। 23 से 25 सितंबर तक नेपाल में होने वाली जी-2 इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 15 साल पंखुरी भी भारतीय टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। इसलिए इस बार भी पिता नरेंद्र ने पंखुरी का हौसला बढ़ाने के लिए इसी तरीका का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


पंखुरी ने राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 24 पदक जीत चुकी हैं। पिता नरेंद्र कहते हैं कि हारने पर भी उसे अपने हाथ से ही दाल तड़का बनाकर खिलाता हूं। मुझे उम्मीद हैं कि नेपाल में होने वाली चैंपियनशिप में भी मेरी बेटी पदक जरूर जीतेगी। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पंखुरी 12 से ज्यादा स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन

पंखुरी मेहरा की उपलब्धियां 

  • सन 2016 में आगरा में हुए मून ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 
  • सन 2017 में जयपुर में हुई भगवान महावीर ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 
  • सन 2018 में फैजाबाद में हुई यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया। 
  • सन 2018 में आगरा में हुई ओपन विंटर कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 
  • सन 2018 में आगरा में हुई ओपन विंटर कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 
  • सन 2018 में दसवें मंडल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

नहीं रुकने दिया शौक 

मां गुड्डी देवी का कहना है कि पंखुरी उनकी बेटी नहीं, बल्कि बेटा है। सेल्फ डिफेंस सीखने का शौक बचपन से ही था। उसके शौक को कभी रुकने नहीं दिया। हमें नाज है कि बेटी परिवार का नाम रोशन कर रही है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाना मकसद

ताइक्वांडो खिलाड़ी पंखुरी मेहरा ने बताया कि मेरा मकसद राष्ट्रीय स्तर के पदकों के बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक लाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed