फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा: बलवाइयों की गोली से आगरा का छात्र घायल, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 27 Feb 2020 01:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Agra Student injured in Delhi Violence
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती घायल छात्र - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली हिंसा में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। घायलों में आगरा के बाह क्षेत्र निवासी छात्र भी शामिल है। उसे किसी ने गोली मार दी। हिंदूराज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 
Agra Student injured in Delhi Violence
घायल छात्र - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली के भजनपुरा में बाह के उदयपुर कला गांव के छात्र अजय गोस्वामी (23) को मंगलवार की शाम बलवाइयों ने पीछे से गोली मार दी। पुलिस ने उसे कश्मीरी गेट के हिंदूराज अस्पताल में भर्ती कराया है। 


 
Agra Student injured in Delhi Violence
घायल अजय गोस्वामी - फोटो : Amar Ujala
उदयपुर कला गांव के चंद्रपाल गोस्वामी आगरा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका पुत्र अजय (23) स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के भजनपुरा में रहकर एसएससी की कोचिंग कर रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Student injured in Delhi Violence
delhi violence - फोटो : शुभम बंसल
बड़े भाई रिंकू गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे अजय कमरे के बाहर टहलने के लिए निकला था। तभी पीछे से आए तीन चार बलवाइयों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी टांग में लगी है। 
विज्ञापन
Agra Student injured in Delhi Violence
ऑपरेशन कर निकाली गई गोली - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को कश्मीरी गेट के हिंदू राज अस्पताल में ऑपरेशन के बाद उसकी टांग में लगी गोली को निकाल दिया गया है। भर्ती कराने के अलावा अब तक दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 


 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed