फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra student died in road accident

स्कूली बस के अंदर का फर्श टूटने से नीचे गिरा छात्र, पहिए से कुचलकर हुई मौत

Wed, 04 Jul 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला खेरागढ़ (आगरा) Updated Wed, 04 Jul 2018 07:16 AM IST
विज्ञापन
agra student died in road accident
लाल घेरे में स्कूल बस का टूटा हुआ फर्श - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खेरागढ़ में एक छात्र स्कूल प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बच्चों को घर ले जा रही बस का चेंबर (फर्श) टूट गया। इससे एक छात्र के नीचे गिर गया और बस के पहिए से कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मंगलवार दोपहर को सरस्वती विद्या मन्दिर की स्कूल की बस बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रही थी। कस्बे के मेन चौराहा पर बस के अन्दर एक सीट के नीचे जर्जर हालत में चेंबर अचानक टूट गया। 
विज्ञापन

agra student died in road accident
मृतक अादित्य - फोटो : अमर उजाला
उस सीट पर कक्षा छह का छात्र आदित्य 12 वर्ष पुत्र दशरथ सिंह बैठा हुआ था। जो कि फर्श के टूटते ही बस के पहिए के नीचे आ गया। हादसे से बस में चीख पुकार मच गयी। 

घटना की जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। हादसे के लिये स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए आक्रोशित लोगों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने बस व चालक को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। आदित्य स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। जिसने इसी साल स्कूल में दाखिला लिया था। इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed