आगरा एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सूचना के बिना गैरहाजिरी पर सात सिपाही और एक फालोअर निलंबित
एसएसपी ने विभागीय जांच के बाद इन सभी का वेतन भी रोक दिया है। बताया जा रहा कि इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है। तीन पुलिसकर्मी थानों में तैनात हैं, एक सम्मन सेल, तीन सिपाही पुलिस लाइन में हैं, जबकि एक फालोअर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पुलिस के सात सिपाही और एक फालोअर बिना सूचना दिए गैरहाजिर थे। नोटिस देने पर भी जवाब देने नहीं आए। इस पर एसएसपी ने सभी को निलंबित कर दिया। उनका वेतन भी रोक दिया गया है। उनकी बर्खास्तगी भी हो सकती है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विभाग में बिना सूचना दिए गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया गया था। इनमें आठ पुलिसकर्मी पाए गए। उनसे जवाब तलब किया गया, लेकिन जवाब भी देने नहीं आए। इनमें तीन महीने से लेकर छह महीने से गैरहाजिर रहने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं। उनकी फाइल खोली गईं थीं। अनुशासनहीनता पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अगर, वो अब भी उचित कारण नहीं बताएंगे तो बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। तीन पुलिसकर्मी थानों में तैनात हैं, एक सम्मन सेल, तीन सिपाही पुलिस लाइन में हैं, जबकि एक फालोअर हैं।
उच्चाधिकारी से लेनी होती है अनुमति
पुलिसकर्मियों को छुट्टी पर जाने से पहले अपने उच्चाधिकारी से अनुमति लेनी होती है। रवानगी और वापसी भी करानी होती है। अगर, कोई पुलिसकर्मी बीमार हो गया या फिर किसी विशेष कारण की वजह से नहीं आ रहा है तो मेडिकल रिपोर्ट को भेजना होता है। उचित कारण की पुष्टि से संबंधित साक्ष्य देने होते हैं। अधिकारियों के आदेश के बाद वो आमद कराते हैं।
यह हैं पुलिसकर्मियों के नाम
निलंबित होने वाले सिपाहियों में खेड़ा राठौर थाना में तैनात जोगेंद्र सिंह, थाना सैंया के सुनील नायक, थाना रकाबगंज के नितिन बालियान, दीवानी की सम्मन सेल के योगेंद्र सिंह, पुलिस लाइन में तैनात बाबी कुमार, हृदेश कुमार, सौरभ प्रताप सिंह हैं। वहीं फालोअर उपदेश कुमार को निलंबित किया गया है।