फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra SSP transferred IPS Prabhakar Chaudhary become new ssp Agra

Transfer: प्रभाकर चौधरी बने आगरा के नए एसएसपी, सुधीर कुमार सिंह बनाए गए सहारनपुर रेंज के डीआईजी

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
सार

तेजतर्रार आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी को एसएसपी आगरा बनाया गया है। प्रभाकर चौधरी 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

विज्ञापन
Agra SSP transferred IPS Prabhakar Chaudhary become new ssp Agra
आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का शनिवार को तबादला हो गया। वह सहारनपुर रेंज के डीआईजी बनाए गए हैं। मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। वह पूर्व में यहां एएसपी रह चुके हैं।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को अक्तूबर 2021 में आगरा भेजा गया था। तब थाना जगदीशपुरा में चोरी हुई थी। एसएसपी मुनिराज जी थे। पुलिस ने शक के घेरे में आए सफाई कर्मी को पकड़ा था। उसकी पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले की गूंज शासन तक गई थी। इसके बाद एसएसपी मुनिराज जी. का तबादला हुआ था। उनके स्थान पर सुधीर कुमार सिंह आए थे। 
विज्ञापन


सुधीर कुमार सिंह के कार्यकाल में एसएसपी ऑफिस कलक्ट्रेट से पुलिस लाइन में शिफ्ट हुआ। उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का खुलासा कराया। पीड़ितों की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने की व्यवस्था की। पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई भी की। कई सटोरियों और दवा माफिया की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट में जब्त कराने की कार्रवाई भी उनके कार्यकाल में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस हैं प्रभाकर

उधर, नवागत एसएसपी प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की। इसके बाद विधि की पढ़ाई की। वह वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्ष 2013-14 में आगरा में एएसपी रहे। वह सीओ लोहामंडी थे। वह आगरा से वाकिफ हैं। उनकी कार्यप्रणाली के बारे में लोग भी जानते हैं। उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा कराया। वह मेरठ से पहले एसपी कानपुर देहात, बुलंदशहर, बलिया और एसएसपी वाराणसी भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed