{"_id":"62b422137c60060af968b76e","slug":"agra-smart-city-project-1100-crore-works-will-be-completed-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा स्मार्ट सिटी के 1100 करोड़ के काम जुलाई तक हो जाएंगे पूरे, विभागों को हैंडओवर करने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा स्मार्ट सिटी के 1100 करोड़ के काम जुलाई तक हो जाएंगे पूरे, विभागों को हैंडओवर करने की तैयारी
Thu, 23 Jun 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:49 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी कंपनी की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में सभी योजनाओं को हैंडओवर करने पर चर्चा की गई। पांच सालों तक रखरखाव स्मार्ट सिटी कंपनी करेगी, लेकिन उससे पहले सभी संसाधन विभागों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
आगरा स्मार्ट सिटी का कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में स्मार्ट सिटी कंपनी के सभी 1100 करोड़ रुपये के काम अगले माह जुलाई तक पूरे कर लिए जाएंगे। बुधवार को आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की बोर्ड मीटिंग में तय किया गया कि सभी योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें संबंधित विभागों के हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके लिए योजना और नीति तय की जाए। हालांकि पांच सालों तक संसाधन (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का रखरखाव और संचालन कंपनी करेगी।
नगर निगम स्थित आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में कंपनी के कामकाज के अलावा प्रोजेक्ट हैंडओवर करने पर चर्चा की गई। इसमें पानी की 142.61 करोड़ रुपये की ताजगंज योजना, 100 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना समेत 11 योजनाएं शामिल हैं, जिन पर स्मार्ट सिटी ने 1100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें फतेहाबाद रोड के चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और सड़कों के निर्माण की योजना में अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है जो निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पानी और सीवर की योजनाओं के हैंडओवर के लिए जलकल विभाग को स्काडा सिस्टम की जानकारी दी जाएगी और संचालन में उनकी भूमिका भी रहेगी।

प्रक्रिया शुरू करने को कहा
आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ निखिल टी फुंडे ने बताया कि आगरा स्मार्ट सिटी एक ई-टॉयलेट छोड़कर सभी योजनाओं का रखरखाव एवं संचालन पांच सालों तक करेगी। सभी योजनाओं को हैंडओवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने और नीति बनाने के लिए कहा गया है ताकि काम पूरा होते ही व्यवस्था और संचालन किया जा सके।
विज्ञापन