{"_id":"5dcf878d8ebc3e54b36aec6b","slug":"agra-sewer-network-handed-over-to-private-company-of-chennai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा का सीवर नेटवर्क निजी कंपनी के हवाले, जानें क्या होगा बदलाव, कब से शुरू होगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा का सीवर नेटवर्क निजी कंपनी के हवाले, जानें क्या होगा बदलाव, कब से शुरू होगी नई व्यवस्था
Sat, 16 Nov 2019 10:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दिसंबर से सीवर के ओवरफ्लो होने या चोक हो जाने की शिकायत जलकल विभाग को नहीं, बल्कि चेन्नई की वबाग कंपनी को करनी होगी। बिजली की तरह निजी कंपनी के टोल फ्री कॉल सेंटर पर फोन करना होगा और कंपनी सीवर लाइन की सफाई करने पहुंचेगी।
नई मशीनों के साथ और नई तकनीक के साथ कंपनी सीवर की सफाई का काम शुरू करेगी। वन सिटी, वन आपरेटर की नीति पर प्रदेश सरकार ने आगरा की सीवर नेटवर्क देखरेख और एसटीपी का संचालन चेन्नई की निजी कंपनी वीए टेक वबाग को 10 साल के लिए सौंप दी है।
लखनऊ में चेन्नई की कंपनी वीए टेक वबाग के साथ एमओयू आगरा के प्रभारी नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधि के साथ किया। इस करार के बाद मेन पंपिंग स्टेशन, इंटर पंपिंग स्टेशन, सीवेज पंपिंग स्टेशन, नाला टैपिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और सीवरेज नेटवर्क व्यवस्था की रखरखाव व प्रबंधन कंपनी करेगी।

सफेद हाथी बने एसटीपी का संचालन भी कंपनी के हाथ
अब तक सफेद हाथी बने शहर के सातों एसटीपी का संचालन भी कंपनी को सौंप दिया गया है। इनके संचालन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जाते थे, लेकिन एसटीपी चलते पाए नहीं गए। नालों का और सीवर का पानी सीधे यमुना नदी में गिरता रहा।
ऐसी शिकायतों के बाद ही सीवर सफाई व सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों के बेहतर संचालन के लिए निजी कंपनी वबाग को जिम्मा दिया गया है। कंपनी नई सीवर लाइन भी डालेगी, जहां पुरानी लाइन को एसटीपी तक जोड़ने की जरूरत पड़ेगी।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि दो साल से सीवर की शिकायतों से दुखी हो गए थे। कंपनी से उम्मीद है कि सीवर की शिकायतें नहीं आएंगी। शहर में निगम के लिए यह सबसे बड़ी समस्या थी। दिसंबर से कंपनी कामकाज संभालेगी।
अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि वबाग कंपनी शिकायतों के लिए कॉल सेंटर और टोल फ्री नंबर जारी करेगी। नए उपकरणों और तकनीक के साथ कंपनी सफाई और संचालन करेगी। उम्मीद है कि लोगों को इसका फायदा मिलेगा।