फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra seventy two thousand rupees cheating from japanese tourist

जापान के पर्यटक के साथ की जबरदस्ती तो उसने कार से लगा दी छलांग, फिर हुआ ये

Tue, 13 Mar 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 13 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
agra seventy two thousand rupees cheating from japanese tourist
जपानी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सक्रिय लपकों ने जापान के पर्यटक को चूना लगा दिया, उसे अकेले जाने में खतरा बताकर 72 हजार रुपये में दिल्ली से आगरा और बनारस का टूर पैकेज बुक कर लिया। 
विज्ञापन


ताज देखने के दौरान पर्यटक को ठगी का अहसास हो गया और उसने आगे जाने से मना कर दिया। मगर, चालक उसे जबरन ले जाने लगा। इस पर पर्यटक कार से कूद गया। 

पुलिस ने पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। पर्यटक की तहरीर पर इस मामले में दिल्ली के ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जापान के टोक्यो शहर का रहने वाला यूकी कोवायाशि शनिवार को दिल्ली आया था। पर्यटक ने दिल्ली से बनारस जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था। दिल्ली में लपकों ने उसे घेर लिया और उससे कहा कि अकेले जाने में खतरा हो सकता है। 

पर्यटकों को लूट लिया जाता है। कहा कि पूरी सुरक्षा के साथ घुमाया जाएगा। आगरा में ताजमहल भी दिखाएंगे। लपके उसे कनाट पैलेस स्थित एक ऑपरेटर के पास ले गए। 

ऑपरेटर ने दिल्ली से आगरा और बनारस ले जाने का पैकेज 72 हजार रुपये में बताया। ट्रेन की टिकट भी निरस्त करा दी। पर्यटक ने पेमेंट कर दिया। होटल और भोजन का पेमेंट भी ऑपरेटर को करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चल गया हुई है ठगी

रविवार को पर्यटक को स्विफ्ट कार से चालक लाल सिंह आगरा लाया। इसके बाद पर्यटक को ताजमहल दिखा दिया। इसी बीच पर्यटक को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। 

पर्यटक ने बनारस जाने से मना कर दिया और रुपये वापस मांगे। इस पर चालक ने कहा कि उसकी बुकिंग हुई है। वह लेकर जाएगा। ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास कार के धीमी होने पर यूकी कूद गया। 

इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई। पर्यटक ने शोर मचाया। इस पर पुलिस आ गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस पर्यटक और चालक को पर्यटन थाना ले आई। 

पर्यटक की तहरीर पर कनाट पैलेस के टूर ऑपरेटर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर थाना पर्यटन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पर्यटक को दिल्ली भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed