फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra second position in PMAY

पीएम आवास की रैंकिंग में प्रदेश में दूसरे नंबर पर आगरा

Tue, 17 Aug 2021 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Agra second position in PMAY
आगरा। प्रधानमंत्री (ग्रामीण) आवास योजना की रैंकिंग में अगस्त माह में आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इस रैंकिंग में शामली नंबर वन है। आगरा के अलावा मंडल का कोई अन्य जनपद टॉप-10 रैकिंग में स्थान नहीं बना सका है।
विज्ञापन

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक भीमजी उपाध्याय ने बताया कि 15 अगस्त तक जिले में 1117 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष 1119 आवासों का निर्माण शुरू हो गया है। सभी आवासों की जिओ टैगिंग हो चुकी है। सोमवार को प्रदेश के 75 जिलों में आगरा दूसरे स्थान पर आ गया। इसमें 1093 लाभार्थियों के बैंक खातों के सत्यापन हो चुका है। आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये तीन किश्त में लाभार्थियों को दिए जाएंगे। पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये 992 लाभार्थियों के खातों में भेजे जा चुके हैं। जबकि 70 हजार रुपये की दूसरी किश्त 23 लाभार्थियों को प्रदान की गई है। अंतिम किश्त छत पड़ने के बाद 10 हजार रुपये मिलेगी। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 100.18% है। रैकिंग में पहला स्थान शामली को मिला है। जहां 27 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 30 आवास पर काम शुरू हो चुका है। शामली में प्रगति 111.11% है।
विज्ञापन

जुलाई में था छठवां स्थान
पीएम आवास योजना की रैकिंग में जुलाई में आगरा छटवें स्थान पर था। जून में टॉप-टेन से बाहर था। एक महीने में रैकिंग में तीन पायदान का उछाल आया है। लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण की प्रगति और किश्तें जारी होने के आधार पर रैकिंग तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-10 रैकिंग
जिला लक्ष्य निर्माण शुरू प्रगति
शामली 27 30 111.11%
आगरा 1117 1119 100.18%
महाराजगंज 986 987 100.10%
बदायूं 52 52 100%
हाथरस 134 134 100%
बहराइच 22810 22601 99.08%
बिजनौर 928 916 98.71%
देवरिया 1057 1042 97.58%
उन्नाव 4317 4212 97.57%
बलरामपुर 1414 1371 97.34%
जर्जर हो गए तीन हजार आवास
एक तरफ पीएम आवास योजना की रैकिंग में हर माह सुधार हो रहा है। दूसरी तरफ अन्य योजनाओं के तहत निर्बल वर्ग के लिए बने तीन हजार से अधिक आवास नरायच में जर्जर हो गए। 2007-08 में बसपा सरकार में बने इन आवासों का 12 साल बाद भी आवंटन नहीं हो सका है। ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब एडीए को इन आवासों की मरम्मत के बाद आवंटन करना है। शास्त्रीपुरम, कालिंदी विहार, वायु विहार समेत कई आवासीय योजनाओं का यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed