फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra second hot city in up meteorological department warning for next five days

मौसम: प्रदेश का दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, लू ने झुलसाया, आगे के लिए दी गई ये चेतावनी 

Sun, 08 May 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 12:08 AM IST
सार

ताजनगरी आगर में मौसम के तल्ख तेवरों ने बेहाल कर दिया है। लू झुलसाने का काम कर रही है, तो वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले  पांच दिनों में भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
 

विज्ञापन
agra second hot city in up meteorological department warning for next five days
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शनिवार को फिर से दहक उठा। प्रदेश के गर्म शहरों में आगरा दूसरे नंबर पर रहा, जबकि झांसी पहले स्थान पर। राजस्थान से चल रही गर्म हवा के कारण दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान ज्यादा है। महज एक दिन पहले आंधी और बारिश के बाद भी ताजनगरी में शनिवार को लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में पांच डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा, पर लू के थपेड़ों के कारण दोपहर में लोग बेहाल हो उठे। उमस बढ़ने के कारण लोगों को चुभती हुई गर्मी का एहसास हुआ। आर्द्रता 66 फीसदी तक मापी गई। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश में केवल झांसी, आगरा, प्रयागराज और बांदा में ही तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। अन्य सभी शहरों में तापमान बारिश के कारण 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में उछाल आने के आसार हैं। हर दिन एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है। अगले सप्ताह दिन में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर  अधिकतम    न्यूनतम
झांसी     42.4 डिग्री 24.5 डिग्री
आगरा   41.7 डिग्री  24.3 डिग्री
प्रयागराज  41.3  डिग्री  27 डिग्री
बांदा     41.2  डिग्री 25.5 डिग्री
अलीगढ़   39. डिग्री 25.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed