फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Expressway Road Accident: SDM Dies While Returning from Lucknow News in Hindi

एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा: आगरा में तैनात एसडीएम की मौत, लखनऊ से आ रहे थे वापस; प्रशासन में शोक की लहर

Fri, 29 Aug 2025 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

आगरा के एसडीएम राजेश जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ से वापसी के दौरान मैनपुरी के पास एक्सप्रेस वे पर हुआ। 

विज्ञापन
Agra Expressway Road Accident: SDM Dies While Returning from Lucknow News in Hindi
एसडीएम राजेश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में आगरा में तैनाता अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Agra Expressway Road Accident: SDM Dies While Returning from Lucknow News in Hindi
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ से लौट रहे थे आगरा
मिली जानकारी के मुताबिक अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra Expressway Road Accident: SDM Dies While Returning from Lucknow News in Hindi
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चालक की हालत गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

प्रशासन में शोक की लहर
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए। उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा से भी अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि एसडीएम  राजेश कुमार जायसवाल किरावली में तैनात रहे थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed