फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra saran nagar will be renamed as shaheed wing commander prithvi singh chauhan nagar

महापौर का एलान: आगरा के सरन नगर का नाम बदलकर शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान नगर रखा जाएगा

Sat, 11 Dec 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 09:03 PM IST
सार

महापौर नवीन जैन ने बताया कि यह हमारे आगरा शहर के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 2002 में वायु सेना में शामिल हुए आगरा के लाल पृथ्वी सिंह चौहान एक अनुभवी और बहादुर पायलट थे।

विज्ञापन
agra saran nagar will be renamed as shaheed wing commander prithvi singh chauhan nagar
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलीकॉप्टर हादसे में दिवगंत हुए भारत माता के वीर सपूत और बहादुर विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए महापौर नवीन जैन ने दयालबाग आगरा स्थित उनके निवास स्थान का बदलकर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम रखे जाने की घोषणा की है। महापौर नवीन जैन ने कहा कि 'जल्द ही नगर निगम बोर्ड में सरन नगर का नाम विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव लाया जाएगा और इसे पारित कराया जाएगा।'

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी सहित 12 जवानों का दु:खद निधन हो गया था, जिसमें आगरा से सरन नगर, दयाल बाग निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल थे। वह इस हेलीकॉप्टर के पायलट भी थे। पृथ्वी सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की जानकारी होने पर महापौर नवीन जैन न केवल बीते शुक्रवार आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ परिजनों से मिलने पहुंचे थे बल्कि उससे पूर्व स्वयं भी उनके निवास पहुंच दिवगंत विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
विज्ञापन


महापौर नवीन जैन ने बताया कि यह हमारे आगरा शहर के लिए गौरव की बात है कि वर्ष 2002 में वायु सेना में शामिल हुए आगरा के लाल पृथ्वी सिंह चौहान एक अनुभवी और बहादुर पायलट थे। सूडान में विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद पृथ्वी सिंह के गिनती वायु सेना के जांबाज लड़ाकू पायलट में होती थी। ऐसे बहादुर और वीर जवान पृथ्वी सिंह का हेलीकॉप्टर हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया। इस घटना से पूरा आगरा शहर गमनीम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नवीन जैन ने कहा कि ऐसे वीर जवान विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को मैं नमन करता हूं। उन्होंने अपने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र सेवा के लिए संपूर्ण जीवन बलिदान किया है। आगरा शहर से उनकी यादें जुड़ी हैं। इसलिए मैं घोषणा करता हूँ कि उनका निवास स्थान सरन नगर जल्द ही विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए जल्द ही नगर निगम बोर्ड में एक प्रस्ताव लाया जाएगा जिसे पारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed