फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra samajwadi party protests against deputy chief minister

सीता जी को टेस्ट ट्यूब बेबी कहने पर सियासी पारा गर्म, सपा ने फूंका डिप्टी सीएम का पुतला

Sat, 02 Jun 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
agra samajwadi party protests against deputy chief minister
डिप्टी सीएम का पुतला फूंकते सपाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के माता सीता को टेस्ट ट्यूब कहने वाले बयान को लेकर विपक्षी दल भाजपा को घेरने लगे हैं। 
विज्ञापन


आगरा में समाजवादी पार्टी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका पुतला फूंककर सपाइयों ने विरोध जताया है। 

उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर उपमुख्यमंत्री के पुतला दहन किया। 

भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि एक तरफ भाजपा भगवान श्रीराम का मंदिर बनाना चाहती है। 

वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री माता जानकी का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ डॉ. दिनेश शर्मा पर कानूनी कार्रवाई करने तथा पद हटाने की भी मांग की है। 

कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि हिंदुत्व के हितैषी कहने वाले संगठनों को भी उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंकना चाहिए। ताकि भाजपा को इसका कड़़ा संदेश मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed