{"_id":"5c1dd9e5bdec2256eb0d12c1","slug":"agra-s-woman-raped-after-kidnapped-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने बंधक बनाकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने बंधक बनाकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त
Sat, 22 Dec 2018 11:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले की रहने वाली एक महिला को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मायके में रह रही तलाकशुदा महिला को एक व्यक्ति अगवा कर इटावा के जसवंतनगर ले गया। आरोप है कि वहां बंधक बनाकर दो महीने तक उससे दुष्कर्म करता रहा।
वहां के पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर युवती को मुक्त कराया। वहां से आगरा के चित्राहाट थाने लेकर आई। जहां महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
चित्राहाट क्षेत्र के एक गांव की तलाशशुदा 24 वर्षीय युवती मायके में रहती है। आरोप है कि परिवार का ही एक युवक उसे जसवंतनगर में बंधक बनाकर रखे था। एसओ चित्राहाट ने बताया कि शक होने पर पड़ोसियों ने 100 नंबर डायल कर जसवंतनगर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ बाह सत्यम ने बताया कि पुलिस युवती को बरामद कर चित्राहाट थाने ले आई। युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।