{"_id":"67147997632b706a7b07c9e6","slug":"agra-s-roads-will-be-pothole-free-before-diwali-nagar-nigam-will-spend-rs-6-5-crore-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिवाली से पहले गड्ढामुक्त होंगी आगरा की सड़कें, नगर निगम खर्च करेगा साढ़े छह करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिवाली से पहले गड्ढामुक्त होंगी आगरा की सड़कें, नगर निगम खर्च करेगा साढ़े छह करोड़ रुपये
Sun, 20 Oct 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:01 AM IST
सार
दिवाली से पहले आगरी की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर निगम ने 41 स्थानों को चुना है, जहां सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बारिश से खराब हुईं सड़कों को गड्ढामुक्त करने पर नगर निगम 6.50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने दावा किया है कि दिवाली से पहले सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए। इसके बाद आगरा नगर निगम ने 41 स्थानों को चुना है, जहां सड़कों की मरम्मत की जाएगी। सड़कों की मरम्मत का कार्य दिवाली से पहले खत्म कर लिया जाएगा। इनमें हरीपर्वत जोन की 17, ताजगंज जोन की 7, छत्ता जोन की 6 और लोहामंडी जोन की 11 सड़कें हैं।
इन इंजीनियराें को दी जिम्मेदारी
मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए इंजीनियरों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें लोहामंडी और ताजगंज जोन में अवर अभियंता पवन कुमार, छत्ता जोन में अवर अभियंता इंद्रजीत और अमित सोनार, हरीपर्वत जोन में अवर अभियंता पूनम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
मानकों का रखा जाए खास ध्यान
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सड़कों के मरम्मत कार्य में मानकों का खास ध्यान रखा जाए। कार्य कराते समय निर्माण सामग्री को ढक कर रखें। सुबह-शाम पानी का छिड़काव करते रहें। कहीं पर मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो ठेकेदार को संबंधित कार्य को तोड़कर दोबारा कराना होगा, जिसका नगर निगम कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करेगा।